यूपी में मां ने ईंट से कुचलकर की अपने 4 बच्चों की हत्या! घटना के बाद से फरार चल रही है महिला
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के मीरानपुर में एक महिला ने कथित तौर पर पारिवारिक तनाव के चलते अपने चार मासूम बच्चों की ईंट से हमला कर नृशंस हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी मां फरार है और पुलिस मामले की सघन जांच में जुटी है.
अंबेडकरनगर: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक दिल दहला देनेवाली खबर सामने आई है. अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ले में एक महिला पर अपने ही चार नाबालिग बच्चों की निर्मम हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद से ही आरोपी मां फरार है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है. स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक टीमें साक्ष्य जुटाने के साथ यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस खौफनाक वारदात की असली वजह क्या है.
इस घटना से जहां इलाके में हड़कंप मचा हुआ है, वही एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. बताया जा रहा है कि महिला ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए अपने चारों बच्चों पर ईंट से हमला किया, जिससे उनकी जान चली गई. पुलिस को घर का मुख्य द्वार अंदर से बंद मिला था, जिससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि घर के भीतर ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है. फॉरेंसिक टीम ने वहां से खून से सनी ईंटें और अन्य साक्ष्य वैज्ञानिक परीक्षण के लिए एकत्र किए हैं.
पति की दूसरी शादी और मानसिक तनाव
इस घटना के पीछे पारिवारिक कलह और मानसिक प्रताड़ना की बात सामने आ रही है. बच्चों का पिता नियाज सऊदी अरब में नौकरी करता है. स्थानीय सूत्रों के अनुसार उसने वहां किसी पाकिस्तानी महिला से दूसरी शादी कर ली है. इसी खबर के बाद से घर में भारी तनाव बना हुआ था. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है कि क्या बच्चों की हत्या वास्तव में उनकी मां ने ही की है या इसमें कोई और भी संदिग्ध शामिल है. पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती फरार मां को पकड़ना है, क्योंकि उसकी गिरफ्तारी के बिना सच से पर्दा नहीं उठ सकता.
और पढ़ें
- पीएम मोदी का बड़ा दिल! कभी 'गड्ढे में गाड़ने' की धमकी देने वाले अजय राय के लिए किया पोस्ट, लोग बोले- 'यही है बड़प्पन'
- पीलीभीत के चपरासी ने उड़ाए 8 करोड़! तीन पत्नियां, कई गर्लफ्रेंड्स... लूटा सरकारी खजाना
- क्षेत्रीयता बनाम राष्ट्रीयता की लड़ाई: वेस्ट बंगाल के नतीजे यूपी असेंबली इलेक्शन को प्रभावित करेंगे?