menu-icon
India Daily

वृन्दावन में अभिनेता गोविंदा ने किए बांके बिहारी के दर्शन, संत प्रेमानंद महाराज से की एकांत वार्ता

दर्शन के दौरान वह भाव-विभोर नजर आए और मंदिर की भक्ति भावना में पूरी तरह डूबे दिखे। दर्शन उपरांत मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें प्रसाद व अंग वस्त्र भेंट किया.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
Prem Kaushik
Reported By: Prem Kaushik
वृन्दावन में अभिनेता गोविंदा ने किए बांके बिहारी के दर्शन, संत प्रेमानंद महाराज से की एकांत वार्ता
Courtesy: prem kaushik

वृन्दावन। बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा सोमवार को अपनी धार्मिक यात्रा के दौरान वृन्दावन पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज से एकांत में मुलाकात की। इसके लिए वह उनके आश्रम श्री हित राधा केली कुंज पहुंचे, जहां आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई।

इसके बाद अभिनेता गोविंदा प्रसिद्ध श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचे और भगवान बांके बिहारी के मनमोहक फूल बंगले के दर्शन किए।

दर्शन के दौरान वह भाव-विभोर नजर आए और मंदिर की भक्ति भावना में पूरी तरह डूबे दिखे। दर्शन उपरांत मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी ने उन्हें प्रसाद व अंग वस्त्र भेंट किया.