PM Modi Meerut Rally: 'मोदी झुकने वाला नहीं', मथुरा की रैली में क्या-क्या बोल गए PM?
PM Modi Meerut Rally: मथुरा से पीएम मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने रैला में विपक्ष पर हमला करते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं.
PM Modi Meerut Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने के लिए मेरठ की धरती से रैली करके चुनावी शंखनाद कर दिया है. इस रैली में पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, RLD के मुखिया जयंत चौधरी, यूपी में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जैसे दिग्गज नेता मौजूद रहे. रैली में पीएम मोदी और सीएम योगी के नारों की गूंज सुनाई दी. रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि ये मोदी झुकने वाला नहीं है.
पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सरकार भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है तो विपक्ष के कुछ लोग अपना आपा खोते जा रहे हैं. लेकिन उन्हें पता नहीं कि मोदी का मंत्र भ्रष्टाचार हटाओ है. उन्होंने कहा कि यह लोकसभा चुनाव दो खेमों के बीच लड़ा जा रहा है एक खेमा एनडीए का है जो देश से भ्रष्टाचार हटाना चाहता है तो दूसरा खेमा भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए चुनावी मैदान में खड़ा है.
पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि जब छोटे भाई जयंत चौधरी ने देश की संसद में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की तो कुछ लोगों ने उन्हें रोकने का प्रयास करके उनका अपमान किया. उन लोगों को माफी मांगनी चाहिए. चौधरी चरण सिंह जी ने अपने पूरे जीवन को किसान भाइयों के लिए न्योछावर कर दिया था.
2.पीएम मोदी ने रैली में कच्चाथीवू द्वीप का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 50 साल पहले मां भारती के एक अंग को काटा था. आजादी के दौरान ये आईलैंड हमारा था लेकिन इन्होंने मां भारती से कच्चाथीवू को अलग करके देश को एक घाव दिया.
3.रैली में पीएम मोदी ने तीन तलाक के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि तीन तलाक कानून पर रोक लगाना लोगों को असंभव लगता था लेकिन हमने कर दिखाया. हमने कानून बनाकर हजारों मुस्लिम बहनों की जिंदगियां बचाई हैं.
Also Read
9.पीएम मोदी ने कहा कि वो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त करने के लिए भ्रष्टाचारियों से लड़ाई लड़ रहे हैं. देश को बर्बाद करने वाले बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी आज सलाखों के पीछे है. उन्हें जमानत तक भी नहीं मिल रही है. जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ एक्शन होगा. जो देश को लूटेगा उसके खिलाफ हम सख्त कार्रवाई करेंगे.
10.पीएम मोदी ने इंडिया गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन देश को तोड़ने का काम कर रहा है. कांग्रेस ने मां भराती के टुकडे़ किए हैं. इन्होंने कभी भी न किसानों और न ही नौजवानों के हित के बारे में सोचा है.