मोबाइल खो जाने की रिपोर्ट लिखाने गया तो रिश्वत में मांग ली जलेबी, जानिए आगे क्या हुआ

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कन्नौर निवासी चंचल कुमार का मोबाइल खो गया था. चंचल ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर आया तो प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने के लिए मिठाई मांगी गई. उसने कहा कि उससे कहा गया कि मिठाई लेकर आओ तब तुम्हारा काम करेंगे. चंचल ने कहा कि इस पर उसने 1 किलो मिठाई लाकर दी.

Social media
India Daily Live

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां बहादुरगढ़ थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर शिकायतकर्ता से घूस में जलेबी मांगने का आरोप लगा है. शिकायकर्ता ने कहा कि वह 26 अगस्त को अपने गुम हुए मोबाइल की रिपोर्ट दर्ज कराने बहादुरगढ़ थाने गया थआ जहां एक होमगार्ड ने प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने के बदले उससे एक किलो जलेबी खरीदकर लाने को कहा. मामले के संज्ञान में आते ही आरोपी होमगार्ड  को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है.

शिकायतकर्ता ने लाकर दी जलेबी

थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव कन्नौर निवासी चंचल कुमार का मोबाइल खो गया था. चंचल ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत करने थाने में प्रार्थना पत्र लेकर आया तो प्रार्थना पत्र पर मोहर लगाने के लिए मिठाई मांगी गई. उसने कहा कि उससे कहा गया कि मिठाई लेकर आओ तब तुम्हारा काम करेंगे. चंचल ने कहा कि इस पर उसने 1 किलो मिठाई लाकर दी.

मोबाइल खो जाने की शिकायत करने के लिए अब थाने आने की जरूरत नहीं

सीओ गढ़ आशुतोष शिवम ने बताया कि मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत  करने के लिए अब लोगों को थाने आने की जरूरत नहीं है. एक पहल स्कीम के अंतर्गत सभी थानों और चौकियों पर क्यूआर कोड लगाए गए हैं. मोबाइल गुम हो जाने की सूचना क्यू आर कोड को स्कैन कर सीधे सर्विलांस सेल को दी जा सकती है.