Tamil Nadu Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

अजमेर दरगाह की बड़ी देग में कूदा युवक! जेब में भरने लगा पैसे, फिर जमकर हुई कुटाई; VIRAL VIDEO

अजमेर शरीफ दरगाह में एक युवक अचानक बड़ी देग में कूद गया. पैसे बटोरने की कोशिश में उसने ये कदम उठाया. इसका एक वीडिसो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

X
Ashutosh Rai

अजमेर शरीफ दरगाह में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. बड़ी देग में अचानक एक युवक कूद गया. वह चढ़ावे में डाले गए पैसे निकालने लगा. तुरंत खादिम उसे रोकने पहुंचा और उसकी देग के अंदर ही हाथापाई हो गई. इस घटना से वहां मौजूद जायरीन घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

देग में अचानक कूदा युवक

शनिवार दोपहर दरगाह परिसर में रोज की तरह जायरीन की भीड़ मौजूद थी. लोग ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में अकीदत के साथ चादर और चढ़ावा पेश कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक युवक बड़ी देग की ओर भागा और देखते ही देखते उसमें कूद गया. वहां मौजूद लोगों को पहले समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है. देग में पड़े रुपयों को युवक तेजी से इकट्ठा करने लगा.

खादिम और युवक के बीच हुई हाथापाई

देग में युवक को देखकर एक खादिम तुरंत उसे रोकने के लिए अंदर कूद पड़ा. इसके बाद दोनों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई शुरू हो गई. खादिम ने उसे बहुत पीटा और फिर अन्य लोगों की मदद से उसे देग से बाहर निकाला. देग के अंदर हुई इस मारपीट को देखकर लोग हैरान रह गए.

सीसीटीवी फुटेज वायरल

दरगाह परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि युवक अचानक देग की तरफ दौड़ता है और उसमें कूद जाता है. इसके बाद खादिम भी उसे पकड़ने के लिए अंदर पहुंचता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है.