जयपुर: राजस्थान के जयपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मंगलवार सुबह मानसरोवर इलाके में थार का कहर देखने को मिला. यहां पर एक तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने स्कूटर को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वो स्कूटर चला रही पीड़िता उस गाड़ी के साथ करीब 25 फीट तक घिसटती हुई गई. महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है. इस समय उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.
बता दें कि यह हादसा विजय पथ पर भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ब्रांच के सामने हुआ. यह पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है. इस मामले की जांच पुलिस कर रही है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है.
Speeding Mahindra Thar Hits & Drags Woman in Jaipur, Driver Flees-
📍Mansarovar, Jaipur, Rajasthan:
A speeding Mahindra Thar hit a scooty-riding woman and dragged her for some distance in Jaipur. The driver fled the scene.
The injured woman was taken to hospital, and police are… pic.twitter.com/5XjQ3jx7pS— Deadly Kalesh (@Deadlykalesh) May 5, 2026Also Read
- पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत का क्या है राजस्थान कनेक्शन?
- 'मम्मी-पापा सॉरी...मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया', कोटा में NEET परीक्षा से एक दिन पहले छात्र ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट में बताई वजह
- प्रेम विवाह कर जिसे बनाया अपना जीवनसाथी, उसी की खातिर लगानी पड़ी फांसी; सुसाइड करने वाले जज ने कैसे मान ली जिंदगी से हार?
महिला की पहचान नेहा श्रीवास्तव के रूप में हुई है. वह विजय पथ, मानसरोवर की रहने वाली है. इस घटना के समय वह स्कूटर से लोकल मार्केट जा रही थी. जब वो सड़क से कट ले रही थी, तभी उल्टी तरफ से आ रही एक थार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. नेहा का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
नेहा के देवर, अर्पित सक्सेना के अनुसार, जब नेहा को टक्कर लगी तो परिवार के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए. अर्पित ने बताया कि उसने थार के आगे के दरवाजे का शीशा जोर से खटखटाया, जिससे ड्राइवर को कुछ देर के लिए बाहर निकलना पड़ा. इस दौरान नेहा बोनट के अगले हिस्स में फंसी हुई थी. उसने नेहा को देखा और मौका मिलते ही वो गाड़ी में बैठा और फरार हो गया. बता दें कि अर्पित हादसे के समय नेहा के ठीक पीछे गाड़ी चला रहे थे.
शिप्रापथ पुलिस थाने के थानाधिकारी महेंद्र सिंह यादव ने हादसे ही पुष्टि करते हुए बताया कि थार पर पहले से ही ओवरस्पीडिंग चालान हो चुके हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसकी तलाश में जुटी हुई है. आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं.