झुंझुनू: राजस्थान के झुंझुनू जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है, इस सनसनीखेज खबर ने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा क्या हो रहा है जिस कारण झुंझुनू में एक के बाद एक मौत की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने शनिवार को बताया कि झुंझुनू जिले में घरेलू विवाद के बाद पत्नी के फांसी पर लटके पाए जाने के कुछ घंटों बाद, एक 25 वर्षीय व्यक्ति ने भी अपनी जान दे दी.
बता दें राजस्थान के झुंझुनू जिले के रहने वाले एक दंपत्ति न कुछ घंटों के भीतर ही अपनी जान गंवा दी. ऐसा कहा जा रहा है कि किसी बाद से अनबन होने के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जब घर वाले 23 वर्षीय भारती के कमरे में गए तो उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ मृत पाया. इसके बाद जो हुआ उसने सबको और भी हैरानी में डाल दिया.
पत्नी की मौत की खबर जैसे ही उसके पति को मिली उसने भी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. कथित तौर पर कहा जा रहा है कि वह चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली.
हालांकि इस घटना के ठीक पहले कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको भावुक कर दिया. पति सचिन पत्नी की मौत के तुरंत बाद ही इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'मैं भी कोणी रह सकूं तेरे बिन, आ रहा हूं.' इतने लिखने के बाद जो हुआ उसने सबके होश उड़ा दिए.
बताया जा रहा है कि ये घटनाएं सुल्ताना पुलिस थाना क्षेत्र के पद्मपुरा गांव में हुईं, जहां भारती (23) ने कथित तौर पर शनिवार सुबह अपने पति सचिन दुडवाल (25) के साथ झगड़े के बाद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
हालांकि अभी तक झगड़े की वजह सामने नहीं आई है. एक ओर जहां ससुराल वाले कह रहे हैं कि भारती ने आपसी अनबन के कारण अपनी जान दी तो वहीं दूसरी ओर मायके वालों का कहना है कि उसकी मौत संदिग्ध है.