Video: जोधपुर में कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक

राजस्थान के जोधपुर में बुधवार रात पीजी महिला कॉलेज के पीछे स्थित एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि अंदर खड़े कई वाहन जल गए.

ANI X
Shilpa Srivastava

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में बुधवार रात पीजी महिला कॉलेज के पीछे स्थित एक कार सर्विस सेंटर में भीषण आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि अंदर खड़े कई वाहन जल गए. रात 10 बजे सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची. आग की तीव्रता को देखते हुए कुल 12 दमकल गाड़ियां लगाई गईं. कड़ी मशक्कत के बाद फायर फाइटर्स ने आग पर काबू पा लिया.

फायर ऑफिसर जलज घसिया ने बताया कि यह जगह कार रिपेयर और मेंटेनेंस सेंटर है. ज्यादातर कर्मचारी काम खत्म कर घर जा चुके थे. प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है. सेंटर में पेंट और अन्य ज्वलनशील पदार्थ रखे होने से आग तेजी से फैली. अंदर 50 से ज्यादा वाहन थे. कई वाहन आग की चपेट में आ गए. नुकसान की सही संख्या अभी आंकी जा रही है.


जून में स्कूल वैन पर लगी थी आग:

इससे पहले जून में झुंझुनू में स्कूल वैन में आग लग गई थी. वैन में 8-10 बच्चे सवार थे. ड्राइवर ने तुरंत वैन रोकी और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला. किसी बच्चे को चोट नहीं आई. 9 जून को जयपुर के खो नागोरियान इलाके में एक अवैध पटाखा यूनिट में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई थी और 5 घायल हुए थे.