menu-icon
India Daily

राजस्थान: भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले

राजस्थान के भिवाड़ी में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, जो खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी. इस हादसे में 7 मजदूर जिंदा जल गए

Shilpa Shrivastava
राजस्थान: भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 कर्मचारी जिंदा जले
Courtesy: ANI X

भिवाड़ी: राजस्थान के भिवाड़ी में एक भयानक हादसा हुआ है. यहां एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, जो खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित थी. इस हादसे में 7 मजदूर जिंदा जल गए. खबरों के अनुसार, फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B बताया गया है. आग किस वजह से लगी है, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है. इस दौरान 7 शव बरामद हुए हैं.

खबरों के अनुसार, दो मजदूर अभी भी यूनिट के अंदर फंसे हुए हैं. इन्हें निकालने की जद्दोजहद चल रही है. एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान आग लगने के बारे में पता चला. मौके पर पहुंचकर उन्होंने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. फैक्ट्री के अंदर 9 लोग फंसे हुए थे, जिसमें से 7 शव अब तक निकाले जा चुके हैं. 2 लोगों के अभी भी अंदर फंसे होने की खबर है. इन्हें बचाने की कोशिश की जा रही है.

पीएम मोदी ने व्यक्त की संवेदना:

राजस्थान हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी संवेदना व्यक्त की. पीएम ने पोस्ट किया,  "राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना दुखद और बहुत दुखद है. जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं."

विपक्ष सेंक रहा रोटियां:

राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, "खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई. इस दौरान 8-10 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हुए हैं. भारी नुकसान हुआ है... सरकार और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए. सरकार बनने के बाद, जैसा कि आपने देखा है, अजमेर रोड पर एक केमिकल टैंकर पलट गया. 16 से ज्यादा लोग मारे गए. जयपुर में, SMS में, ICU में, लोग जलकर मर गए... यह एक आम बात हो गई है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. यह बहुत गंभीर मामला है..."