menu-icon
India Daily

नींद में बच्चों ने किया बिस्तर गिला तो लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया, बच्चों ने सुनाई हॉस्टल वार्डन के हैवानियत की कहानी

राजस्थान के बाड़मेर में एक गुरुकुल में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. सेड़वा इलाके के हरपालिया गांव में चल रह इस गुरुकुल में वार्डन पर 10 और 11 साल के मासूम बच्चों को बिस्तर गीला करने की सजा में गर्म लोहे की छड़ी से दागने का गंभीर आरोप लगा है.

garima
Edited By: Garima Singh
नींद में बच्चों ने किया बिस्तर गिला तो लोहे की गर्म छड़ से दाग दिया, बच्चों ने सुनाई हॉस्टल वार्डन के हैवानियत की कहानी
Courtesy: x

Barmer Gurukul cruelty to children: राजस्थान के बाड़मेर में एक गुरुकुल में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. सेड़वा इलाके के हरपालिया गांव में चल रह इस गुरुकुल में वार्डन पर 10 और 11 साल के मासूम बच्चों को बिस्तर गीला करने की सजा में गर्म लोहे की छड़ी से दागने का गंभीर आरोप लगा है. इस घटना ने स्थानीय लोगों में आक्रोश फैला दिया है साथ ही ग्रामीण व अभिभावक कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ये शर्मनाक घटना 17 अगस्त को उस समय उजागर हुई, जब एक घायल बच्चा रात के अंधेरे में गुरुकुल से भागकर अपने परिवार के पास जा पहुंचा. बच्चे ने बताया कि वार्डन ने उसे और अन्य बच्चों को गर्म लोहे की छड़ी से दागा, जिससे उनके शरीर पर गहरे जख्म हो गए. बच्चों के साथ हुए इस क्रूर व्यवहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों लोग गुरुकुल के बाहर एकत्र हुए और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

इस मामले पर चौहटन के पुलिस उपाधीक्षक जीवन लाल खत्री ने कहा कि, "आरोपी वार्डन नारायण गिरि को हिरासत में ले लिया गया है. इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है." दूसरी ओर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद विश्नोई ने कहा, "विभागीय जांच शुरू कर दी गई है, और इस मामले की तह तक जाने के लिए एक समिति का गठन किया गया है." प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि गुरुकुल की निगरानी व्यवस्था की जांच की जाएगी ताकि ऐसी घटनाए दोबारा न हो.

बच्चों को दी गई मारने की धमकी

शुरूआती जांच में पता चला कि वार्डन ने बच्चों को न केवल बुरी तरीके से पीटा, बल्कि उन्हें चुप रहने की धमकी भी दी. वायरल वीडियो में ग्रामीणों ने वार्डन पर पहले भी बच्चों पर लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि गुरुकुल में बच्चों की सुरक्षा और देखभाल के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी, जिस वजह से यह अमानवीय घटना घटी.

लोगों में आक्रोश और कार्रवाई की मांग

अभिभावकों और ग्रामीणों ने मांग की है कि गुरुकुल को तुरंत सील किया जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर लोगों ने गुस्सा जाहिर किया है और बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल की मांग की है.