menu-icon
India Daily

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी भीषण आग, वैष्णो देवी दर्शन करके लौट रहे 5 श्रद्धालु जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास भयानक हादसा, वैष्णो देवी से लौट रहे पांच श्रद्धालु अपनी कार में जिंदा जल गए. कार अचानक आग की चपेट में आ गई. ड्राइवर किसी तरह बच गया, जबकि बाकी पांच की मौके पर मौत हो गई. 

Kuldeep Sharma
Edited By: Kuldeep Sharma
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार में लगी भीषण आग, वैष्णो देवी दर्शन करके लौट रहे 5 श्रद्धालु जिंदा जले
Courtesy: grok

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भयानक दुर्घटना ने पांच श्रद्धालुओं की जान ले ली. वैष्णो देवी दर्शन से लौट रहे पांच श्रद्धालु अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे, तभी अलवर के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के पास उनकी कार अचानक आग की चपेट में आ गई. आग इतनी तेजी से फैली कि कार में बैठे लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और वे जिंदा जल गए.

ड्राइवर किसी तरह कार से बाहर कूदने में सफल हो गया और बच गया, लेकिन बाकी पांच यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि सभी मृतक वैष्णो देवी यात्रा से वापस लौट रहे थे. इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई है और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी अपडेट की जा रही है....