पंजाब में फिर बदलेगा मौसम, आज 4 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश के आसार
पंजाब में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 15 सितंबर को चार जिलों में गरज और बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी किया है.
सितंबर का आधा महीना बीत चुका है, लेकिन पंजाब से मानसून की विदाई के लिए फिलहाल परिस्थितियां अनुकूल नहीं बनी हैं. मानसून हवाओं ने पश्चिम से आने वाली हवाओं को पीछे धकेल दिया है. ऐसे में उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मानसून की सक्रियता बनी रह सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में आने वाले दिन बारिश के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेंगे. मानसून की विदाई से पहले राज्य के कई हिस्सों में दोबारा बारिश देखने को मिल सकती है.
आज इन जिलों में येलो अलर्ट
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और तरनतारन में आज गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है. इन चार जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो चेतावनी जारी की है. वहीं मालवा और मध्य पंजाब के अन्य जिलों में फिलहाल किसी तरह का अलर्ट नहीं है. इन इलाकों में मौसम सामान्य रहने की संभावना जताई गई है.
Also Read
वहीं 16 सितंबर को मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कई जिलों में बारिशके आसार है. 17 सितंबर को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, बठिंडा, कपूरथला और जालंधर के कुछ हिस्सों में गरज और बिजली चमकने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 18 सितंबर को पंजाब के किसी भी जिले में अलर्ट नहीं है.** इस दिन प्रदेश के सभी हिस्सों में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. ऐसे में अगले दो दिनों के बाद बारिश से राहत मिलने की उम्मीद है.
तापमान में 1.3 डिग्री की गिरावट
इस बीच पंजाब में तापमान में भी कुछ कमी आई है. 14 सितंबर को राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले दिन के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद तापमान सामान्य के आसपास पहुंच गया. राज्य में सबसे अधिक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान बठिंडा हवाई अड्डे पर दर्ज किया गया. इसके अलावा अमृतसर में 33.4, लुधियाना में 33.6, पटियाला में 34.1, चंडीगढ़ में 33.8, पठानकोट में 34.6 और जालंधर में 33.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ.