'सत्य, शांति और भाईचारे को मजबूत करने का लिया संकल्प', पंजाब आम आदमी पार्टी ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

पंजाब आम आदमी पार्टी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं. पार्टी ने भगवान श्री कृष्ण के आशीर्वाद से हमेशा सत्य के साथ खड़े रहने और समाज में शांति तथा भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील की.

Pinterest
Km Jaya

चंडीगढ़: पंजाब आम आदमी पार्टी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. पार्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाने का संदेश दिया.

आम आदमी पार्टी ने अपने संदेश में कहा कि लीला पुरुषोत्तम भगवान श्री कृष्ण के पावन जन्मोत्सव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई. पार्टी ने कहा कि यह पावन पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों और उनकी शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देता है.


आम आदमी पार्टी ने क्या कहा?

पार्टी ने कहा कि भगवान मुरलीधर जी के आशीर्वाद से सभी लोग हमेशा सत्य के साथ खड़े रहने का संकल्प लें. संदेश में समाज में शांति और भाईचारे को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया. आम आदमी पार्टी ने कहा कि जन्माष्टमी का यह पावन अवसर समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को बढ़ाने का संदेश देता है.

पार्टी की ओर से साझा किए गए संदेश में लोगों से भगवान श्री कृष्ण की शिक्षाओं से प्रेरणा लेने और सत्य के मार्ग पर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया. श्री कृष्ण के जीवन और उनके संदेशों को धर्म, सत्य और कर्तव्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बताते हुए समाज में सकारात्मक मूल्यों को मजबूत करने की बात कही गई.

कैसे मनाया जाता है जन्माष्टमी?

जन्माष्टमी के अवसर पर देशभर में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है. मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना, भजन कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. श्रद्धालु भगवान श्री कृष्ण से सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं.

पंजाब आम आदमी पार्टी ने अपने संदेश के अंत में सभी लोगों को एक बार फिर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और जय श्री कृष्ण तथा जय श्री राधे का जयघोष किया. पार्टी ने इस पावन पर्व को सत्य, शांति और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने का अवसर बताया.