पंजाब SIR में नाम कटा तो 9 सरकारी योजनाओं से बाहर, नहीं मिलेगा ₹1000 और ₹10 लाख तक का इलाज

इस योजना के तहत पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने पैसे देती है. जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. सरकार ने साफ कहा है कि केवल पंजाब की वोटर लिस्ट में नाम वाले लोगों को ही यह लाभ मिलेगा.

X
Antima Pal

चंडीगढ़: पंजाब में वोटर सूची के स्पेशियल इंटेंसिव रिवीजन में अगर आपका नाम कट जाता है तो कई महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं का लाभ बंद हो सकता है. आम आदमी पार्टी सरकार की कम से कम 9 योजनाओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा. सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बीमार लोगों को हो सकती है.

इन दो योजनाओं पर सबसे बड़ा असर

मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना:-

इस योजना के तहत पंजाब सरकार महिलाओं को हर महीने पैसे देती है. जनरल वर्ग की महिलाओं को 1,000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं. सरकार ने साफ कहा है कि केवल पंजाब की वोटर लिस्ट में नाम वाले लोगों को ही यह लाभ मिलेगा. नाम कटते ही रकम रोक दी जाएगी. इस योजना का फायदा करीब 1 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है.


मुख्यमंत्री सेहत बीमा योजना:-
  
इस योजना में पंजाब के लोगों को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त कैशलेस इलाज मिलता है. वोटर कार्ड इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज है. अगर वोटर लिस्ट से नाम कट गया तो अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा भी बंद हो जाएगी.

7 अन्य योजनाएं प्रभावित:-

वोटर कार्ड इन योजनाओं में वैकल्पिक दस्तावेज है, लेकिन पंजाब का स्थायी निवासी साबित करने के लिए इसे सबसे मजबूत प्रमाण माना जाता है. यदि आपके पास निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो वोटर कार्ड के बिना काम करना मुश्किल हो जाता है. इन योजनाओं में शामिल हैं:-

बुढ़ापा पेंशन योजना
  
विधवा और निराश्रित महिला पेंशन योजना
  
आश्रम और दिव्यांग बच्चों के लिए पेंशन योजना
  
स्मार्ट राशन कार्ड योजना
  
और अन्य कल्याणकारी स्कीमें

क्यों कट रहे हैं नाम?

बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के अनुसार कई लोगों के नाम इसलिए कट रहे हैं क्योंकि वे अपने मूल राज्य में वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करा चुके हैं. SIR प्रक्रिया में ऐसे दोहरे नामों को हटाया जा रहा है.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अपना वोटर स्टेटस चेक करने के लिए https://voters.eci.gov.in या NVSP वेबसाइट पर जाएं.
  
अपना वोटर आईडी नंबर, नाम और जन्म तिथि डालकर चेक करें.
 
अगर नाम नहीं दिख रहा तो तुरंत BLO या चुनाव कार्यालय में शिकायत करें.
  
जरूरी दस्तावेज जैसे आधार, राशन कार्ड, बिजली बिल आदि साथ रखें.

पंजाब सरकार ने लोगों से अपील की है कि SIR प्रक्रिया के दौरान अपना वोटर नाम जरूर चेक कर लें. नाम कटने से पहले सुधार करा लें, वरना सरकारी योजनाओं का लाभ बंद हो सकता है.