menu-icon
India Daily

पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS समेत 124 अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

पंजाब पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है. विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं. कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

KanhaiyaaZee
पंजाब पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 IPS समेत 124 अधिकारियों के तबादले; देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
Courtesy: AI Generated

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस में बड़े स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 12 आईपीएस अधिकारियों समेत कुल 124 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस फेरबदल में साइबर क्राइम, एनआरआई, इंटरनल विजिलेंस, एएनटीएफ और लॉ एंड ऑर्डर जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं. वी. नीरजा को स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि राजेश कुमार जायसवाल को एडीजीपी साइबर क्राइम बनाया गया है.

वी. नीरजा को साइबर क्राइम से हटाकर स्पेशल डीजीपी, एनआरआई पंजाब बनाया गया है. राजेश कुमार जायसवाल अब एडीजीपी साइबर क्राइम पंजाब होंगे और जेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. नानक सिंह को डीआईजी इंटरनल विजिलेंस सेल नियुक्त किया गया है. वे रोपड़ रेंज के डीआईजी का अतिरिक्त काम भी देखेंगे. वत्सला गुप्ता को एआईजी पर्स-II और प्रज्ञा जैन को एआईजी एएनटीएफ, लुधियाना रेंज की जिम्मेदारी दी गई है.

लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में भी बदलाव

अरविंद मीणा को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, लुधियाना और आकर्षी जैन को डीसीपी मुख्यालय, अमृतसर बनाया गया है. जसरूप कौर बाठ को डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, जालंधर तथा आदित्य एस. वारियर को डीसीपी सिटी, जालंधर नियुक्त किया गया है. जयंत पुरी को एडीसीपी इन्वेस्टिगेशन, अमृतसर की जिम्मेदारी मिली है. अशोक मीणा एसपी इन्वेस्टिगेशन, श्री मुक्तसर साहिब और धरावत साई प्रकाश एडीसीपी-III, लुधियाना का अतिरिक्त काम देखेंगे.

अन्य जिम्मेदारियों में भी फेरबदल

प्रज्ञा जैन के पास इंटरनल सिक्योरिटी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. तबादलों के इस आदेश से पंजाब पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती हुई है. विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए हैं. इस फेरबदल से साइबर अपराध, एनआरआई मामलों, आंतरिक निगरानी और कानून-व्यवस्था से जुड़े कामकाज में भी बदलाव देखने को मिलेगा.