भाजपा पंजाब में बड़ा बदलाव! नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, कई नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

भाजपा पंजाब ने प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व में नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. नई टीम के गठन का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, जिम्मेदारियों का स्पष्ट बंटवारा करना और आगामी राजनीतिक गतिविधियों की तैयारी को गति देना है.

Social Media
Kuldeep Sharma

भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की स्वीकृति के बाद प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों ने नए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की. नई टीम को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

नई टीम के साथ संगठन को मिलेगी मजबूती

भाजपा पंजाब की ओर से घोषित नई टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री और प्रदेश मंत्री समेत कई अहम पदों पर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत बनाना है. नई जिम्मेदारियों के जरिए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा और आगामी कार्यक्रमों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा. पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि नई टीम संगठन विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

प्रदेश उपाध्यक्ष और महामंत्रियों को मिली अहम जिम्मेदारी

प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में सुरजीत कुमार ज्यानी, राकेश राठौर, सुभाष शर्मा, मनजीत सिंह राय, अश्वनी सेखड़ी, सुशील रिंकू, गेजा राम वाल्मीकि, तेजिंदर सिंह बिट्टू, जैस्मिन संधावालिया, जतिंदर मित्तल, रवि करण सिंह काहलों और रणजीत सिंह गिल को जिम्मेदारी दी गई है. वहीं प्रदेश महामंत्री के रूप में अनिल सरीन, राजेश बाघा, परमिंदर सिंह बराड़, रजनीश धीमान और जीवन गर्ग को संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.


प्रदेश मंत्रियों की सूची भी जारी

भाजपा ने प्रदेश मंत्रियों की भी घोषणा की है. इनमें मनजीत सिंह मन्ना, मंगत राय बंसल, राकेश शर्मा, सूरज भारद्वाज, वंदना सांगवाल, मीनू सेठी, रंजन कमरा, चरणजीत सिंह बराड़, कमलप्रीत कौर चौधरी, मीना तरनैच, अमरजीत सिंह अमरी और एकता नागपाल शामिल हैं. पार्टी का मानना है कि नई टीम संगठनात्मक गतिविधियों को गति देगी और प्रदेश में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान निभाएगी.