menu-icon
India Daily

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी की तैनाती

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने संगठन को मजबूत करने के लिए जिलों में प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी अब जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज करेगी.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा संगठनात्मक दांव, जिलों में प्रभारी-सह प्रभारी की तैनाती
Courtesy: pinterest

पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है. प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने पार्टी के अलग-अलग जिला संगठनों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं. पार्टी का उद्देश्य जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करना और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाना है.

अमृतसर से बठिंडा तक जिम्मेदारियां

अमृतसर रूरल की जिम्मेदारी अश्वनी सेखरी और सह-प्रभारी एस. अजयबीरपाल सिंह रंधावा को दी गई है. अमृतसर रूरल-II में रणजीत सिंह खोजेवाल और मानव तनेजा, जबकि अमृतसर अर्बन में राकेश राठौर और अनिल वासुदेवा को जिम्मेदारी मिली है. बरनाला में निपुण शर्मा, बटाला में रविकरण सिंह काहलों और बठिंडा रूरल में सुरजीत जयानी को प्रभारी बनाया गया है.

कई जिलों में नई नियुक्तियां

बठिंडा अर्बन की कमान मनजीत सिंह राय को दी गई है, जबकि फरीदकोट में मोना जायसवाल और फतेहगढ़ साहिब में केडी भंडारी को जिम्मेदारी मिली है. फाजिल्का में सतीश प्रभारी और देवेंद्र बजाज सह-प्रभारी होंगे. फिरोजपुर में जीवन गुप्ता, गुरदासपुर में हरविंदर सिंह संधू और होशियारपुर में सुशील शर्मा को जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

जालंधर और आसपास भी संगठन मजबूत

जगराओं में अनिल सचर, जालंधर रूरल उत्तर में पुष्पिंदर सिंगल और दक्षिण में करमजीत कौर चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है. जालंधर अर्बन में सूरज भारद्वाज प्रभारी और हरजीत सिंह संधू सह-प्रभारी होंगे. कपूरथला में मनजीत सिंह माना को प्रभारी तथा मीनु सेठी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बूथ स्तर तक पहुंचने की तैयारी

भाजपा की इन नियुक्तियों को आगामी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय करने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है. नए प्रभारी स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बनाकर पार्टी की गतिविधियों को गति देंगे. माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों के बाद भाजपा अब जिला और जमीनी स्तर पर चुनावी तैयारियों को और तेज करेगी.