शिक्षा और PWD विभाग में नई भर्तियां...जानें पंजाब कैबिनेट में क्या-क्या लिए गए बड़े फैसले
कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में 1013 लेक्चरर पदों और लोक निर्माण विभाग (PWD) में 156 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. सभी भर्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएंगी. इससे युवाओं को सरकारी नौकरियों में अच्छे अवसर मिलेंगे.
पंजाब: पंजाब सरकार ने युवाओं, छात्रों और राज्य के विकास को मजबूत बनाने के लिए अहम फैसले लिए हैं. कैबिनेट बैठक में छात्रों की सुविधा, रोजगार के नए अवसर और पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं को मंजूरी दी गई.
NEET परीक्षा देने वाले छात्रों को बड़ी राहत
21 जून को होने वाली NEET की दोबारा परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों और उनके साथ जाने वाले एक साथी को 20 से 22 जून तक पंजाब पब्लिक ट्रांसपोर्ट (PUNBUS) और PRTC की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी. यह फैसला छात्रों और उनके परिवारों को आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए लिया गया है.
Also Read
शिक्षा और PWD विभाग में नई भर्तियां
कैबिनेट ने शिक्षा विभाग में 1013 लेक्चरर पदों और लोक निर्माण विभाग (PWD) में 156 जूनियर इंजीनियर (JE) पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है. सभी भर्तियां पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएंगी. इससे युवाओं को सरकारी नौकरियों में अच्छे अवसर मिलेंगे और शिक्षा व बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
हरा-भरा पंजाब और बायोगैस परियोजनाएं
राज्य को पर्यावरण के अनुकूल और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए दो बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जाएंगे. पटियाला और जालंधर में कचरे से कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) बनाने के प्लांट लगाए जाएंगे. इससे न सिर्फ कचरा प्रबंधन बेहतर होगा बल्कि नई ऊर्जा का उत्पादन भी बढ़ेगा.
उद्योगों को बढ़ावा
निवेश आकर्षित करने के लिए 'पंजाब औद्योगिक क्रांति' के तहत नियमों में जरूरी बदलाव किए गए हैं. अब उद्योग लगाने और निवेश करने का रास्ता और आसान हो जाएगा. इससे राज्य में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि ये फैसले युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने और पंजाब को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं.