menu-icon
India Daily

पंजाब में कमजोर पड़ने लगा मानसून, सोमवार से घटेगी बारिश; राज्य में अब तक 23 प्रतिशत कम वर्षा

पंजाब में मानसून की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, लेकिन सोमवार से वर्षा की गतिविधियां और कमजोर होने के संकेत हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पंजाब में कमजोर पड़ने लगा मानसून, सोमवार से घटेगी बारिश; राज्य में अब तक 23 प्रतिशत कम वर्षा
Courtesy: ANI

पंजाब में मानसून का असर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगा है. भारतीय मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रविवार को राज्य के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन इसके बाद वर्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे कम होने की संभावना है.

मौसम विभाग द्वारा मानसून को लेकर दी गई जानकारी के मुताबिक इस बार राज्य में बारिश कम हुई है. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि राज्य में 1 जून से लेकर 11 जुलाई के बीच सामान्य रूप से राज्य में 104.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज होनी चाहिए थी, लेकिन अभी तक केवल 79.7 मिलीमीटर बारिश ही रिकॉर्ड की गई है. जिसका मतलब है कि राज्या में लगभग 23 प्रतिशत बारिश कम हुई है और इसी वजह से पंजाब में बारिश की स्थिति को फिलहाल रेड श्रेणी में रखा गया है.

आज इन जिलों में बरस सकते हैं बादल

पंजाब के पठानकोट, होशियारपुर और नवांशहर समेत कुछ अन्य इलाकों में आज हल्की बारिश की संभावना है . साथ ही गुरदासपुर और कपूरथला में भी मध्यम बारिश होने की संभवाना है. इन इलाकों के अलावा भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन जरूरत के मुताबिक कम है. 

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज के बाद से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है. हालांकि उस दौरान केवल पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है, जबकि बाकी जिलों में वर्षा की संभावना काफी सीमित रहेगी.

फरीदकोट में पारा 40.5 डिग्री पहुंचा

राज्य के औसत तापमान में आज हल्की गिरावट रहने की संभावना है, हालांकि तापमान सामान्य स्तर में कुछ ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती है. शनिवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान फरीदकोट में दर्ज की गई. इसके अलावा चंडीगढ़, अमृतसर, पठानकोट और बठिंडा में भी तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहा. राज्य के अधिकांश हिस्सों में शनिवार गर्मी महसूस की गई. हालांकि कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखी गई. मौसम विभाग का मानना है कि अभी कुछ दिनों तक राज्य में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ सकती है.