menu-icon
India Daily

रोज 150 रुपये से कम का निवेश, रिटायरमेंट पर 2 करोड़ से ज्यादा का फंड; समझें PPF का पूरा गणित

अगर कम उम्र से नियमित बचत और निवेश की आदत बना ली जाए, तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड के जरिये लंबी अवधि में मजबूत रिटायरमेंट फंड तैयार किया जा सकता है. सरकारी सुरक्षा, चक्रवृद्धि ब्याज और कर छूट जैसी सुविधाएं इसे सुरक्षित निवेश के सबसे भरोसेमंद विकल्पों में शामिल करती हैं.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
रोज 150 रुपये से कम का निवेश, रिटायरमेंट पर 2 करोड़ से ज्यादा का फंड; समझें PPF का पूरा गणित
Courtesy: AI

एक उम्र के बाद आप काम करके पैसे नहीं कमा सकते हैं और उस समय के लिए अभी से ही निवेश करना जरूरी है. आज के समय में निवेश के कई ऑप्शन हैं, लेकिन हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे, जो सरकारी और सुरक्षित है. सरकार की इस योजना से लंबी अवधि में चक्रवृद्धि ब्याज का सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. हम बात कर रहे हैं पीपीएफ योजना की. 

पीपीएफ को लोग भविष्य के लिए मजबूत फंड तैयार करने का प्रभावी माध्यम मानते हैं. इस योजना की खास बात यह है कि इसमें बहुत बड़ी रकम से शुरुआत करने की आवश्यकता नहीं होती. इसमें केवल नियमित और अनुशासित निवेश के जरिये धीरे-धीरे अच्छी पूंजीरोज 150 रुपये से कम का निवेश, रिटायरमेंट पर 2 करोड़ से ज्यादा का फंड तैयार की जा सकती है.

क्या है पीपीएफ का पूरा कैलकुलेशन?

इस योजना के माध्यम से अगर कोई व्यक्ति हर साल पीपीएफ खाते में 50 हजार रुपये जमा करता है, तो उसे हर महीने लगभग 4,166 रुपये और प्रतिदिन करीब 136 रुपये की बचत करनी होगी. अगर निवेश की शुरुआत कोई व्यक्ति 20 साल की उम्र में ही कर देता है और लगातार इसे जारी रखता है तो इसकी अवधि 40 साल की होगी. इस दौरान निवेशक लगभग 25 लाख रुपये जमा करेगा. अभी के मुताबिक इस योजना में 7.1 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर मिलती है, जिसके आधार पर चक्रवृद्धि ब्याज के लाभ को जोड़ते हुए मैच्योरिटी राशि करीब 2.25 करोड रुपये तक पहुंच सकती है. हालांकि, फंड की राशि मैच्योरिटी के समय लागू ब्याज दर और नियमोंं के मुतािबक बदल भी सकती है.

PPF के कई फायदे

पीपीएफ योजना की सबसे खास बात चक्रवृद्धि ब्याज है, जिसमें केवल मूलधन पर ही नहीं बल्कि पहले से मिले ब्याज पर भी ब्याज मिलता रहता है. इस योजना के और भी कई फायदे हैं, जैसे की  इस योजना में आयकर अधिनियम कि धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ भी उपलब्ध है.

इतना ही नहीं तय नियमों के अनुसार अर्जित ब्याज और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह से कर मुक्त रहती है. सबसे खास बात यह है कि पीपीएफ केंद्र सरकार समर्थित एक सुरक्षित निवेश योजना है, जिसमें निवेशकों को पूंजी की सुरक्षा का भरोसा मिलता है. आपको बता दें कि इस खाते की शुरुआती अवधि 15 साल की  होती है. इसके बाद निवेशक अपनी आवश्यकता के मुताबिक खाते की अवधि को पांच-पांच साल के ब्लॉक में आगे बढ़ा सकते हैं और अगर आप चाहें तो फिर इसे निकाल भी सकते हैं.