menu-icon
India Daily

मोहाली: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सौतेली मां पर भी मारपीट का आरोप

मोहाली के खरड़ इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ करीब एक साल तक गलत हरकतें होने का मामला सामने आया है. थाना सदर खरड़ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुरमुख सिंह और उसकी सौतेली मां एकप्रीत कौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है.

antima
Edited By: Antima Pal
मोहाली: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, सौतेली मां पर भी मारपीट का आरोप
Courtesy: X

मोहाली के खरड़ इलाके में एक नाबालिग बच्ची के साथ करीब एक साल तक गलत हरकतें होने का मामला सामने आया है. थाना सदर खरड़ पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सुरमुख सिंह और उसकी सौतेली मां एकप्रीत कौर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. पुलिस ने सुरमुख सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है.

नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी पहली शादी साल 2014 में हुई थी. साल 2019 में तलाक हो गया. पहली शादी से उनकी 12 साल की बेटी है. इसके बाद उन्होंने एकप्रीत कौर से दूसरी शादी कर ली. पिता के अनुसार पिछले कुछ समय से बेटी बहुत डरी-सहमी रहती थी. जब उन्होंने कारण पूछा तो बच्ची रोते हुए बताने लगी कि सुरमुख सिंह करीब एक साल से उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था. वह बच्ची को डरा-धमकाकर चुप रहने को कहता रहता था.

सौतेली मां पर भी मारपीट का आरोप

बच्ची ने यह बात अपनी सौतेली मां एकप्रीत कौर को भी बताई थी. लेकिन मां ने उसकी मदद करने की बजाय उल्टा उसके साथ मारपीट की. पिता ने बताया कि तीन महीने पहले भी घर में इसी वजह से विवाद हुआ था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरमुख सिंह ने नाबालिग बच्ची के साथ लंबे समय तक गलत व्यवहार किया. वह उसे धमकाकर चुप कराता रहा. सौतेली मां पर भी आरोप है कि उसने बच्ची की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया बल्कि उसे पीटा.

पुलिस ने दोनों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. सुरमुख सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एकप्रीत कौर के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस मामले में पूरी गंभीरता से जांच हो रही है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए सबूत जुटाए जा रहे हैं. मोहाली पुलिस इस मामले को प्राथमिकता दे रही है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले और बच्ची को न्याय मिल सके.