'पंजाब की राज्यभा सीट कितने में बेची थी मैं बताऊं', गद्दार कहे जाने पर बिफरे हरभजन सिंह
हरभजन सिंह ने कहा कि इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है. 20 साल से देश का नाम ऊंचा किया है खेल के मैदान में और आपके लोगों को लगता है कि वो कोई टैग लगाएंगे तो वो लगा रहेगा.
पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने कहा है कि उन्हें गद्दार कहने वालों को सवाल पूछना चाहिए कि उन्होंने पंजाब की राज्यसभा सीट कितने में बेची थी. एक्स पर एक कमेंट का जवाब देते हुए हरभजन ने कहा, 'वे बताएं कि राज्यसभा सीट कितने में बेची थी. अगर ना बताएं तो मैं बताऊंगा कि किसको कितना चढ़ावा गया था और किसकी तरफ से और कैसे किसको मंत्री संतरी बनाया गया पंजाब को लूटने के लिए और लाला को माल पहुंचाने के लिए. वे पंजाब को लूटकर खा गए.'
वहीं एक दूसरे यूजर का जवाब देते हुए हरभजन सिंह ने कहा, 'दीदी राजनीतिक पार्टी ने ही मेरे घर के बाहर पुतला जलाया और गद्दार लिखा. कॉमन लोग तो ऐसे काम नहीं करते. किसने निर्देश दिए थे पार्टी लोगों को कि यह सब काम करें.'
हरभजन सिंह ने कहा कि इस देश ने मुझे बहुत प्यार दिया है. 20 साल से देश का नाम ऊंचा किया है खेल के मैदान में और आपके लोगों को लगता है कि वो कोई टैग लगाएंगे तो वो लगा रहेगा. ये सिर्फ उनकी घटिया सोच दर्शाती है. चलो इस देश के लोगों को तय करने दो कि वो मुझे कैसे याद रखना चाहते हैं. अगर कोई पेड ट्रोलर मेरे बारे में बकवास लिखता है तो मैं इसकी परवाह नहीं करता.
Also Read
बता दें कि हरभजन सिंह 2022 में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे और पंजाब से राज्यसभा सांसद बने. अप्रैल 2026 में उन्हें 6 राज्यसभा सांसदों समेत बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी.