Punjab Floods: पंजाबियों और NRI से CM मान की अपील, बाढ़ पीड़ितों के लिए शुरू किए गए 'मिशन चढ़दीकला' में दें योगदान
Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और पुनर्वास के लिए मिशन चढ़दीकला शुरू किया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पहले 1000 दानदाताओं का धन्यवाद करते हुए सभी पंजाबियों और एनआरआई से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान दें. उन्होंने कहा कि जुटाया गया हर पैसा ईमानदारी से खर्च किया जाएगा.
Bhagwant Mann: पंजाब सरकार ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और पुनर्वास के लिए मिशन चढ़दीकला की शुरुआत की है. इस पहल का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा के बाद प्रभावित परिवारों को फिर से मजबूती के साथ खड़ा करना है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मिशन में सहयोग देने वाले पहले एक हजार दानदाताओं का धन्यवाद किया और सभी पंजाबियों व एनआरआई समुदाय से बढ़-चढ़कर योगदान करने की अपील की है.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, 'बाढ़ की मार के बाद पंजाब को फिर से मजबूती से खड़ा करने और पुनर्वास के लिए शुरू किए गए मिशन चढ़दीकला में अपना योगदान देने वाले पहले एक हजार दानदाताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं.' उन्होंने आगे कहा कि यह मिशन सिर्फ पंजाब सरकार का नहीं बल्कि पूरे पंजाब और प्रवासी भारतीयों का साझा प्रयास है.
वर्चुअल बैठक में हुई चर्चा
सीएम मान ने इस विषय पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ एक वर्चुअल बैठक भी की. इस बैठक में पार्टी संगठन और अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान मिशन चढ़दीकला के अलग अलग पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ. केजरीवाल ने भरोसा दिलाया कि बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए जुटाया गया हर एक रुपया 'पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ खर्च किया जाएगा.'
Also Read
- गाजियाबाद की इस सोसाइटी में कुंवारों को नो एंट्री, मेन गेट के बाहर लगाया पोस्टर; जानें क्यों लिया यह फैसला
- Jharkhand IPS Transfers: झारखंड में इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले, चाईबासा से रांची तक के अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
- पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोला दोस्त और अब 'पीठ में घोंपा छुरा', टैरिफ के बाद ट्रंप ने चाबहार पोर्ट पर भारत को दिया झटका
सीएम मान ने पार्टी नेताओं से कहा कि इस मिशन की सफलता में हर कार्यकर्ता और सदस्य की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा, 'यह मिशन तभी सफल होगा जब हम सभी मिलकर एकजुट होकर काम करेंगे. हर सदस्य का सहयोग इसमें अहम भूमिका निभाएगा.'
बाढ़ पीड़ितों के लिए संवेदनशीलता का संदेश
बैठक ने यह भी साफ किया कि पंजाब सरकार बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है और राहत व पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के लिए ठोस कदम उठा रही है. मुख्यमंत्री मान ने कहा कि यह सिर्फ राहत का काम नहीं बल्कि मानवीय जिम्मेदारी भी है.