menu-icon
India Daily

पंजाब में BJP का मेगा प्लान, PM मोदी, शाह और नितिन नवीन बढ़ाएंगे सियासी हलचल

सूत्रों के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर में बीजेपी के टॉप तीन नेता पंजाब का दौरा करेंगे. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं. इन दौरों से पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी.

antima
Edited By: Antima Pal
पंजाब में BJP का मेगा प्लान, PM मोदी, शाह और नितिन नवीन बढ़ाएंगे सियासी हलचल
Courtesy: X

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव में अब करीब 6 महीने का समय बचा है और बीजेपी ने मिशन पंजाब के लिए कमर कस ली है. पार्टी ने राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं और बड़े नेताओं के दौरों की रूपरेखा तैयार की जा रही है.

पंजाब में BJP का मेगा प्लान

सूत्रों के मुताबिक सितंबर और अक्टूबर में बीजेपी के टॉप तीन नेता पंजाब का दौरा करेंगे. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हैं. इन दौरों से पंजाब की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिलेगी.

PM मोदी का 3 दिन का पंजाब दौरा?

खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्टूबर में पंजाब में तीन दिन तक रह सकते हैं. हालांकि अभी तारीख फाइनल नहीं हुई है, लेकिन पार्टी अंदरखाने तैयारियों में जुट गई है. बीजेपी की कोशिश है कि पीएम मोदी का फोकस माझा, दोआबा और मालवा तीनों क्षेत्रों पर रहे. इसके लिए उनके कार्यक्रम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना और पटियाला के आसपास रखे जा सकते हैं.

प्लान के अनुसार पीएम मोदी पहले दिन माझा क्षेत्र में रोड शो कर सकते हैं. कई विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए उनका काफिला गुजरेगा. चर्चा है कि उनके रात में रुकने के लिए राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुख्यालय पर विचार किया जा रहा है. वहीं पीएम की बड़ी जनसभा को लेकर भी मंथन चल रहा है. पार्टी के कुछ नेता चाहते हैं कि जनसभा बठिंडा या पटियाला में हो. एक प्रस्ताव बठिंडा से पटियाला तक मेगा रोड शो का भी है. फाइनल फैसला पीएमओ और बीजेपी हाईकमान मिलकर लेगा. 

अमित शाह और नितिन नवीन भी होंगे एक्टिव

पीएम मोदी से पहले गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी पंजाब में सक्रिय होंगे. नितिन नवीन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए बैठकें करेंगे, जबकि अमित शाह चुनावी रणनीति को धार देंगे.