फोटो खिंचवाने की बात पर भड़का बवाल, वायरल वीडियो में देखें कैसे शादी बनी जंग का मैदान; फेंकी गईं कुर्सियां और बर्तन
उज्जैन में शादी के दौरान फोटो खींचने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच कर रही है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक शादी समारोह उस समय बवाल में बदल गया जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के राजीव नगर इलाके में हुई, जो चिमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. बताया जा रहा है कि 27 तारीख की देर रात शादी समारोह के दौरान फोटो सेशन चल रहा था. इसी दौरान फोटोग्राफर ने एक महिला को फ्रेम से हटने के लिए कहा, जिस पर विवाद शुरू हो गया.
कैसे बढ़ा मामला?
शुरुआत में यह बहस मामूली थी लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़ती गई और दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों के बीच तीखी नोकझोंक में बदल गई. कुछ ही देर में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और माहौल पूरी तरह बिगड़ गया.
वायरल वीडियो में क्या दे रहा दिखाई?
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग एक-दूसरे पर कुर्सियां, बर्तन और अन्य सामान फेंक रहे हैं. इसके साथ ही लात-घूंसे भी चल रहे हैं. इस हिंसा से शादी का पूरा माहौल खराब हो गया और समारोह में अफरा-तफरी मच गई.
बताया जा रहा है कि यह शादी अहिरवार समाज के परिवारों के बीच हो रही थी और जब बारात मौजूद थी, तभी यह झगड़ा शुरू हुआ. अचानक हुए इस विवाद से वहां मौजूद मेहमान भी घबरा गए और कई लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए.
पुलिस ने क्या लिया एक्शन?
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर झगड़े में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. फिलहाल किसी के घायल होने या गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
और पढ़ें
- एम्बुलेंस पर लगे मरीज के खून के धब्बे को उसकी पत्नी से करवाया साफ, अस्पताल में धुलवाई गाड़ी; वीडियो वायरल होने पर लिया गया एक्शन
- 'तुम्हारी याद आ रही थी', सुबह 4 बजे पत्नी से फोन पर की बात, घंटे भर बाद आई कॉस्टेबल की मौत की खबर
- 'भीषण गर्मी में भी कार में AC नहीं चलाता...', जेब से प्याज निकालकर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने बताया लू से बचने का तरीका, वीडियो वायरल