उमरिया के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार; परिवार के 4 लोगों की मौके पर मौत

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के भरौला गांव के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक भीषण हादसा हो गया. यहां पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई. 

Social Media
Shilpa Srivastava

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के भरौला गांव के पास नेशनल हाईवे-43 पर एक भीषण हादसा हो गया. यहां पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक कार की टक्कर हो गई. इस हादसे में दो महिलाओं, एक पुरुष और तीन साल के बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया. अब तक चार शवों को कार से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि एक शव अभी भी कार में फंसा हुआ है. उसे निकालने के लिए रेस्क्यू टीम लगातार कोशिश कर रही है. पुलिस मृतकों की पहचान कर रही है और हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है.


क्या है पुलिस का कहना?

पुलिस के अनुसार, यह परिवार अनूपपुर जिले का रहने वाला था.परिवार चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे.भरौला के पास सिद्ध बाबा क्षेत्र में अचानक कार बेकाबू हो गई और सामने चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई.टक्कर इतनी भयंकर थी कि दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.