इंदौर में कपड़े की दुकान में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, चपेट में आने से चार लोग घायल; जानें क्या थी हादसे की वजह
इंदौर में नगर निगम चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने कपड़े की दुकान में टक्कर मार दी, जिससे चार लोग घायल हो गए. ड्राइवर नशे में था, उसे हिरासत में ले लिया गया है और केस दर्ज कर लिया गया है.
इंदौर: इंदौर के MG रोड थाना इलाके में नगर निगम चौराहे के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अचानक बेकाबू होकर एक कपड़े की दुकान में जा घुसी. हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हादसा तब हुआ जब कुछ लोग दुकान के बाहर खड़े थे.
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया और कार सीधे दुकान में घुस गई. आस-पास खड़े लोग अपनी जान बचाने के लिए भागे. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुकान के बाहर रखा सामान बिखर गया और अफरा-तफरी मच गई. हादसे में चार लोग घायल हो गए. लोकल लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत पास के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
जांच में क्या चला पता?
इस घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कार में जमकर तोड़फोड़ की. पुलिस मौके पर पहुंची, हालात को काबू में किया और आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया. जांच में पता चला कि ड्राइवर, भवानी नगर का रहने वाला गजानंद मालवीय नशे में था.
थाना इंचार्ज विजय सिंह सिसोदिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है. शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर नशे में था.
CCTV फुटेज में क्या दिखा?
CCTV फुटेज में साफ दिखा कि कैसे तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक दुकान की तरफ मुड़ती है और सीधे अंदर चली जाती है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस अब CCTV फुटेज और दूसरे सबूतों के आधार पर पूरी जांच कर रही है. वहां के स्थानीय लोगों ने शख्त कार्रवाई की मांग की है, जिससे इस तरह की लापरवाही पर रोक लगाई जा सके.
ड्राइवर ने क्या बताई इस हादसे की वजह?
ड्राइवर का कहना है कि उसने गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे टू-व्हीलर सवार को बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ. हालांकि, चश्मदीदों का कहना है कि कार तेज रफ्तार से चल रही थी और ड्राइवर नशे में था. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जांच के बाद ही हादसे की असली वजह साफ हो पाएगी.
और पढ़ें
- गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए मशहूर डॉक्टर, डेंटिस्ट पत्नी ने बीच सड़क पर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, नहीं देखा होगा पति-पत्नी और वो का ऐसा वीडियो
- पति ने रिकॉर्ड किया पत्नी का प्राइवेट वीडियो, दहेज नहीं मिलने पर शादी के सात महीने बाद किया ऐसा कांड की देखते रह गए रिश्तेदार
- भांजे की शादी में जमकर झूम रहे थे मामा, तभी आ गई मौत, देखें खौफनाक वीडियो