menu-icon
India Daily

सरकारी सिस्टम को आईना दिखाती तस्वीर, युवक ने अपने दम पर साफ कर दी MP की नदी; देखें वीडियो

मध्य प्रदेश की अजनार नदी लंबे समय से गंदगी और कचरे की समस्या से जूझ रही थी. राजगढ़ जिले के ब्यावरा के पास बहने वाली इस नदी की सफाई का बीड़ा 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही ने उठाया.

babli
Edited By: Babli Rautela
सरकारी सिस्टम को आईना दिखाती तस्वीर, युवक ने अपने दम पर साफ कर दी MP की नदी; देखें वीडियो
Courtesy: Instagram

मध्य प्रदेश की अजनार नदी की कुछ तस्वीरें इन दिनों लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वजह है नदी की बदली हुई तस्वीर. एक समय जिस हिस्से में कचरा और गंदगी जमा होने के कारण नदी नाले जैसी नजर आती थी, वहां अब काफी हद तक सफाई दिखाई दे रही है. इस बदलाव के पीछे 20 साल के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू तबाही की मेहनत बताई जा रही है.

बिट्टू ने नदी की सफाई का काम किसी बड़े अभियान या सरकारी व्यवस्था के भरोसे नहीं छोड़ा, बल्कि खुद आगे बढ़कर इसे शुरू किया. करीब दो महीने तक लगातार मेहनत करने के बाद उन्होंने अजनार नदी के एक हिस्से की तस्वीर बदल दी.

कचरे से पट गई थी अजनार नदी

अजनार नदी की सफाई से पहले की तस्वीरों में नदी का हाल काफी खराब दिखाई देता है. जगह जगह कचरा जमा था और गंदगी की वजह से नदी का स्वरूप भी नाले जैसा नजर आ रहा था. ऐसी स्थिति में नदी के अंदर उतरकर सफाई करना आसान काम नहीं था. इसके बावजूद बिट्टू ने इसकी शुरुआत की और लगातार सफाई का काम जारी रखा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by India Daily 24x7 (@indiadaily24x7)

7 जुलाई से शुरू किया था सफाई अभियान

बिट्टू तबाही ने अजनार नदी की सफाई से जुड़ी अपनी पहली पोस्ट 7 जुलाई को शेयर की थी. इस पोस्ट में उन्होंने नदी की सफाई के दिन की जानकारी दी थी. इसके बाद यह काम एक दिन या कुछ दिनों तक सीमित नहीं रहा. नदी के एक हिस्से को साफ करने में उन्हें करीब दो महीने का समय लग गया. इस दौरान उन्होंने लगातार मेहनत की और धीरे धीरे गंदगी हटाकर नदी की तस्वीर बदलने की कोशिश की.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नदी की पहले और अब की स्थिति के बीच काफी अंतर नजर आता है. पुरानी तस्वीर में जहां कचरा और गंदगी दिखाई दे रही है, वहीं बाद की तस्वीर में नदी का साफ हिस्सा नजर आ रहा है. इन तस्वीरों ने लोगों का ध्यान इसलिए भी खींचा क्योंकि इससे पता चलता है कि व्यक्तिगत स्तर पर लगातार की गई कोशिश से भी किसी सार्वजनिक जगह में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है.

अकेले शुरू की सफाई, लोगों को मिली उम्मीद

अजनार नदी की सफाई की यह पहल लोगों के लिए प्रेरणा का कारण भी बन रही है. नदी और जलस्रोतों में बढ़ता कचरा देश के कई हिस्सों में बड़ी समस्या है. अक्सर सफाई और संरक्षण की जिम्मेदारी सरकारी विभागों पर होती है, लेकिन इस मामले में एक युवक ने खुद आगे आकर काम शुरू किया. बिट्टू की मेहनत के बाद सामने आई तस्वीर यह संदेश देती है कि अगर स्थानीय स्तर पर लोग अपने आसपास के जलस्रोतों की जिम्मेदारी लें तो बदलाव संभव है.