menu-icon
India Daily

भोपाल में मेडिकल छात्रा के साथ जघन्य अपराध, लड़की को उसके ही हॉस्टल में आरोपी ने बनाया बंधक; मारपीट के बाद रेप की कोशिश

मध्य प्रदेश की राजधानी से अपराध का एक बड़ा मामला सामने आया है. जिसमें एक मेडिकल की छात्रा को एक व्यक्ति ने रात भर उसके ही कमरे में बंद कर लिया.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
भोपाल में मेडिकल छात्रा के साथ जघन्य अपराध, लड़की को उसके ही हॉस्टल में आरोपी ने बनाया बंधक; मारपीट के बाद रेप की कोशिश
Courtesy: Grok AI

मध्य प्रदेश की राजधानी से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जिसमें एक मेडिकल छात्रा के साथ हुई जघन्य घटना ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. इस मामले में एक युवक ने छात्रा का पीछा करते हुए उसके हॉस्टल रूम में घुसकर उसे रातभर बंधक बनाए रखा. इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ मारपीट की और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश भी की, इसके बाद ही सुबह होते ही वह मौके से फरार हो गया.

पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना रविवार देर रात की है. जिसे भोपाल के एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में अंजाम दिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपी युवक दूसरे शहर से आया था. सबसे पहले उसने हॉस्टल गेट पर छात्रा को रोका और बात करने पर जोर दिया. लेकिन छात्रा ने मना कर दिया और अपने कमरे में चली गई. आरोपी उसके पीछे-पीछे घुस आया और जबरदस्ती कमरे में प्रवेश कर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया. 

क्या है पूरा मामला?

छात्रा ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसे पहले से जानता था. दोनों एक ही कॉलेज में एमबीबीएस पढ़ते थे. दो साल पहले जब छात्रा को एमडी कोर्स में दाखिला मिला, तो उसने आरोपी से संपर्क तोड़ लिया. इसके बाद आरोपी ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया. वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन करके बात करने के लिए मजबूर करता और लगातार उत्पीड़न करता रहा.

कमरे में घुसने के बाद आरोपी ने छात्रा का मोबाइल फोन छीन लिया. वह बार-बार पूछता रहा कि क्या वह किसी और से रिलेशनशिप में है. पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने छात्रा को बाथरूम में बंद कर दिया और पूरे कमरे की तलाशी ली. उसने मोबाइल खोलने की कोशिश की, लेकिन छात्रा ने पासवर्ड देने से इनकार कर दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह जब आरोपी थककर सो गया, तो छात्रा ने चुपके से अपना मोबाइल लेकर कमरे से बाहर निकलने में सफलता हासिल की. उसने तुरंत अपने परिवार को घटना की जानकारी दी. जब छात्रा के भाई ने आरोपी को फोन किया तो वह घबरा गया और हॉस्टल से भाग निकला.

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, स्टॉकिंग और मारपीट समेत भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है. इस घटना के बाद छात्रों में गुस्सा का माहौल है.