पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. यह राज्य में एक बड़ा राजनीतिक बदलाव है, क्योंकि नीतीश कुमार का कार्यकाल काफी लंबा रहा है. पटना के लोकभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था, जहां राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को शपथ दिलाई. इस दौरान बीजेपी के कई टॉप नेता और एनडीए के सहयोगी दल मौजूद रहे.
बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे. नई सरकार बनाने का दावा पेश करने से पहले, मंगलवार को उन्हें बीजेपी विधानमंडल दल का नेता चुना गया था. यह पहली बार है, जब बीजेपी का कोई नेता बिहार का सीएम बना है. यह नई सरकार बीजेपी और JD(U) के बीच NDA गठबंधन की ही निरंतरता है. इस बदलाव के साथ, बीजेपी ने बिहार में पहली बार राज्य सरकार की कमान सीधे अपने हाथों में ले ली है.
#WATCH | Patna, Bihar: Samrat Choudhary takes oath as the Chief Minister of Bihar
— ANI (@ANI) April 15, 2026
He becomes the first Bharatiya Janata Party (BJP) Chief Minister of Bihar following the resignation of Nitish Kumar. pic.twitter.com/ObDBH2RxJr
सम्राट चौधरी के अलावा विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद ने बिहार के उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दोनों को पद की शपथ दिलाई. बता दें कि सीएम चौधरी ने 1990 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा था. इन्होंने कई बार पार्टी बदली हैं. लालू यादव की RJD से लेकर नीतीश की JDU तक और अंततः 2017 में BJP में शामिल हो गए.
#WATCH Patna, Bihar: Janata Dal (United) leader Bijendra Prasad Yadav takes oath as Deputy CM of Bihar pic.twitter.com/OhgshLUgbW
— ANI (@ANI) April 15, 2026
BJP के मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा और दिल्ली में हैं. ये सभी हिंदी भाषी क्षेत्र हैं, जिनमें बिहार एक खास अपवाद था. आज BJP के सम्राट चौधरी को राज्य के सर्वोच्च पद पर नियुक्त किए जाने के साथ ही यह स्थिति आधिकारिक तौर पर बदल गई.