डिजिटल अरेस्ट स्कैम में दो गिरफ्तार, फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर कारोबारी से हड़प लिए करोड़ो रुपये
इंटरनेट के युग में साइबर ठगी और डिजिल अरेस्ट का मामला बढ़ता जा रहा है. इसी क्रम में बेलगावी पुलिस ने एक बड़ा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इन पर आरोप है कि ये फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से करोड़ो रुपये हड़प लिए.
कर्नाटक के बेलगावी पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट घोटाले का एक बड़ा रैकेट का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने शनिवार को इस मामले में हैदराबाद के दो लोगों को गिरफ्तार किया. इन पर आरोप है कि फर्जी सीबीआई अधिकारियों के रूप में इन्होंने लोगों को डराकर करोड़ रुपये हड़प लिए. यह मामला साइबर अपराध की बढ़ते खतरे को उजागर करता है.
पुलिस के अनुसार, जालसाजों ने बुजुर्ग कारोबारी को फोन और वीडियो कॉल के जरिए लगातार छह हफ्तों तक परेशान किया. उन्होंने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए दावा किया कि बुजुर्ग पर 25 लाख रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज है.आरोपियों ने कहा कि उन्हें इस काम के लिए 5 लाख रुपये का कमीशन मिला था और अब उन पर आर्थिक अपराध का केस बन गया है.
क्या है पूरा मामला?
इन आरोपी ने कारोबारी को धमकी दी कि अगर उन्होंने तुरंत पैसे सुरक्षित सरकारी खाते में ट्रांसफर नहीं किए तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा. डर और दबाव में आकर बुजुर्ग कारोबारी ने अपना बैंक डिटेल साझा कर दिया और करोड़ों रुपये ट्रांसफर कर दिए.
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी वेंकटेश शरथ नाइक और देगावत श्रीपदा नाइक हैदराबाद के रहने वाले हैं. 18 मार्च को बेलगावी सिटी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले की गहन जांच के बाद 6 अप्रैल को साइबर कमांड यूनिट की टीम ने हैदराबाद में छापेमारी कर इन्हें पकड़ा. जांच में पता चला कि इन दोनों ने अपने संयुक्त बैंक खाते, इंटरनेट बैंकिंग क्रेडेंशियल्स और चेक बुक एक हैंडलर को सौंप रखी थी, जो अभी फरार है. पुलिस इस हैंडलर की तलाश में जुटी हुई है.
कैसे मिली पुलिस को सूचना?
जांचकर्ताओं ने पूरे मामले में 10 लाभार्थी बैंक खातों का पता लगाया, जो हैदराबाद, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और पश्चिम बंगाल में फैले हुए थे. हैदराबाद के एक खाते में 2 करोड़ रुपये ट्रांसफर होने का सुराग मिलने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली. इसी आधार पर पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ. बेलगावी पुलिस के साइबर क्राइम विंग के अधिकारी ने कहा कि हम इस पूरे नेटवर्क को पूरी तरह से तोड़ने के लिए लगातार काम कर रहे हैं. फरार हैंडलर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
और पढ़ें
- LSG vs GT, Pitch Report: आज लखनऊ-गुजरात के बीच होगी जीत की जंग, जानिए पिच रिपोर्ट; वेदर अपडेट और संभावित प्लेइंग 11
- पंजाब सरकार की नीति और इंसेंटिव का कमाल, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 48 फीसदी उछाल; एक साल में EV ने बनाया नया रिकॉर्ड
- पानीपत में कपड़ों के चोरी के शक पर महिलाओं में जोरदार मारपीट, बच्चों को भी लगी चोट; जानें क्या है पूरा मामला