'हमें मिलकर संसाधनों को बचाना होगा...', कर्नाटक दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा; 9400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर हैं. अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने बेंगलुरु से की. चलिए जानते हैं पीएम मोदी ने क्या कहा.

@kundu_agnik x account
Km Jaya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कर्नाटक और तेलंगाना के दौरे पर हैं. अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने बेंगलुरु से की, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष B Y विजयेंद्र और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया.

बेंगलुरु में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय पूरे देश में चुनावी नतीजों की चर्चा हो रही है और ये नतीजे भारत की राजनीति के लिए बेहद अहम हैं. उन्होंने कहा कि ये परिणाम देश के युवा, किसान, गरीब और मध्यम वर्ग की सोच को दिखाते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया अस्थिरता के दौर से गुजर रही है, लेकिन भारत की जनता स्थिरता का संदेश दे रही है.

आगे की क्या है प्लानिंग?

प्रधानमंत्री बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग की 45वीं सालगिरह के कार्यक्रम में शामिल होंगे. यह संस्था श्री श्री रविशंकर ने 1981 में शुरू की थी और आज 182 देशों में काम कर रही है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने श्री श्री रविशंकर के 70वें जन्मदिन समारोह में भी हिस्सा लेंगे.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में बने नए ध्यान मंदिर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक बदलाव से जुड़ी कई नई पहल की शुरुआत करेंगे.

हैदराबाद में क्या-क्या है कार्यक्रम?

इसके बाद प्रधानमंत्री हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां  करीब 9,400 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.

इनमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे के तहत राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को फोर लेन बनाने की परियोजना शामिल है, जिसकी लागत 3,175 करोड़ रुपये से ज्यादा है. इससे तेलंगाना और कर्नाटक के बीच यात्रा आसान होगी.

संगारेड्डी जिले में जहीराबाद औद्योगिक क्षेत्र की भी आधारशिला रखेंगे. इस परियोजना में 10,000 करोड़ रुपये के निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री ने वारंगल में पीएम मित्रा पार्क का उद्घाटन करेंगे, जो टेक्सटाइल सेक्टर को बढ़ावा देगा. इसके अलावा 1,535 करोड़ रुपये की रेलवे परियोजनाएं और Indian Oil Corporation के मलकापुर टर्मिनल को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. हैदराबाद में सिंधु अस्पताल का उद्घाटन भी करेंगे, जहां कैंसर इलाज की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी.