बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा, बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत

कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई. मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है.

ani
Sagar Bhardwaj

कर्नाटक के बेंगलुरु में बुधवार शाम एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया. बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल के पास स्थित एक परिसर की दीवार गिरने से करीब 7 लोगों की मौत हो गई. मौतों का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है. मृतकों में एक बच्चा भी शामिल है.

भारी बारिश बनी हादसे की वजह

बताया जा रहा है कि भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन  अस्पताल के पास स्थित परिसर की दीवार ढह गई और इस हादसे में 7 जिंदगियां खत्म हो गईं. पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना की सूचना शाम साढ़ें पांच बजे मिली. जांच में पता चला है कि मृतकों में से अधिकांश सड़क किनारे सामान बेचने वाले लोग थे.

अधिकारियों को संदेह है कि ये सभी लोग शवगृह के पास स्थित इस दीवार के किराने शरण लिये हुए थे और तभी यह हादसा हो गया. हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दीवार पहले से ही जर्जर हालत में थी या नहीं.