RCB विक्ट्री परेड भगदड़ को लेकर व्यवस्था पर उठते सवाल, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह समेत तमाम नेताओं ने जताया दुख

स्टेडियम के बाहर हुई इस भगदड़ ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और विपक्ष ने इस हादसे के लिए सत्ताधारी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बदइंतजाम के कारण यह हादसा हुआ.

Sagar Bhardwaj

4 जून को IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की जीत का जश्न मनाने के लिए हजारों की संख्या में लोग बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हुए. इसी दौरान वहां भगदड़ मच गई जिसमें यह खबर लिखे जाने तक 7 लोगों के मारे जाने और कम से कम 25 लोगों के घायल होने की खबर है.

स्टेडियम के बाहर हुई इस भगदड़ ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है और विपक्ष ने इस हादसे के लिए सत्ताधारी कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है. विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि भीड़ को कंट्रोल करने के लिए बदइंतजाम के कारण यह हादसा हुआ.

क्रिकेटरों के साथ रील शूट कर रहे थे सीएम और  डिप्टी सीएम

बीजेपी कर्नाटक ने एक्स  पर ट्वीट कर कहा कि जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्त प्रदेश के सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार क्रिकेटरों के साथ रील शूट करने और लाइमलाइट बटोरने में व्यस्त थे.  बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. कांग्रेस सरकार की गैरजिम्मेदारी के कारण मची भगदड़ में कई लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई उपाय नहीं है, कोई बुनियादी व्यवस्था नहीं है. सिर्फ अराजकता जबकि निर्दोष लोग मारे गए.