'20 मिनट का सफर 3.5 घंटे में बदला', ट्रैफिक ने बदल दी बेंगलुरु के इस शख्स की जिंदगी; सोशल मीडिया पोस्ट वायरल
बेंगलुरु में रहने वालों की सबसे आम समस्या ट्रैफिक की समस्या है. इसकी वजह से वहां की आम जनता काफी परेशान रहती है. इस समस्या से जुड़ा एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है.
बेंगलुरु में रहने वाले लोगों से अगर उनकी समस्या पूछी जाए तो मेरे हिसाब से सौ में से 80 लोग ट्रैफिक की समस्या के बारे में बात करेंगे. इसी समस्या से जुड़ा एक Reddit पोस्ट वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति ने बताया कि कैसे एक समय का आसान 20 मिनट का सफर, पिछले कुछ सालों में 3.5 घंटे की थका देने वाली लड़ाई में बदल गया है.
Reddit यूजर ने अपने एक पोस्ट में लिखा कि हाल ही में मैंने कार से ऑफिस जाने के बजाय बाइक से जाना शुरू किया है. उसने बताया कि जब मैं कार चलाता था, तो एक अच्छे दिन में भी आने-जाने का कुल समय लगभग 3.5 घंटे होता था.
पोस्ट में व्यक्ति ने बताया दर्द
सोशल मीडिया यूजर ने अपने पोस्ट में अपनी फीलिंग्स को जाहिर करते हुए लिखा कि सच कहूं तो मुझे इस बात का कभी एहसास ही नहीं हुआ, क्योंकि यह बढ़ोतरी अचानक नहीं बल्कि धीरे-धीरे, कई सालों में हुई थी. व्यक्ति ने लिखा कि कार के अंदर मैं हमेशा किसी न किसी चीज में व्यस्त रहता था. चाहे कोई म्यूजिक पॉडकास्ट सुनना हो या फिर कभी-कभी कॉल पर बात करना.लेकिन 22 मई 2026 को घर लौटते समय अचानक मेरे मन में कुछ विचार आए.
इस पल में मुझे एहसास हुए कि इस सफर का समय कितना ज्यादा बढ़ गया है. पुराने समय को याद करते हुए कहा कि मुझे याद है 2005-2006 के आस-पास जब मैं अपने दोस्त के साथ CBZ बाइक पर रिंग रोड से होते हुए पहली बार व्हाइटफील्ड गया था. उस समय भले ही वह रिंग रोड थी फिर भी सड़क के किनारे काफी पेड़-पौधे थे. मुझे आज भी याद है कि मैं सिर्फ 20-25 मिनट में ही TESCO में इंटरव्यू देने पहुंच गया था.
From 20-Minute Rides to 3.5-Hour Commutes — ‘Yen Evaga?
by u/wadood_sa in bangalore
सोशल मीडिया यूजर ने दी प्रतिक्रियाएं
व्यक्ति द्वारा पोस्ट शेयर किए जाने के बाद दूसरे लोगों की भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई. एक व्यक्ति ने लिखा कि मिडिल ईस्ट में पले-बढ़े होने के नाते मैंने देखा है कि वहां एक महीने से भी कम समय में फ्लाईओवर और ओवरपास बनकर तैयार हो जाते हैं. 20 किलोमीटर से भी कम लंबी सड़क बनाने में 20 साल लगा देना तो बिल्कुल ही पागलपन है. आखिर ये लोग कर क्या रहे हैं? एक और व्यक्ति ने कहा कि असलियत यह है कि कितने भी फ्लाईओवर या अंडरपास बना लो, कोई फायदा नहीं होगा.
और पढ़ें
- सनरूफ से बाहर निकलकर युवती ने चलती गाड़ीं किया डांस, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया एक्शन
- नौकरी का झांसा देकर झारखंड की युवती को राजस्थान में 3 लाख रुपये में बेचा, जानें पुलिस ने कैसे बचाया
- शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' फेम रमाकांत दायमा का निधन, 69 वर्ष की आयु में दिग्गज एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा