न पुलिस, न चालान... अकेले शख्स ने रोकी ट्रैफिक की मनमानी, सड़क नियम तोड़ने वालों के खिलाफ खोला मोर्चा
बेंगलुरु के एक नागरिक ने गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाई. महादेवपुरा की सर्विस लेन में नियम तोड़ने वालों को रोकने के उनके प्रयास की सोशल मीडिया पर खूब प्रशंसा हो रही है.
बेंगलुरु में ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर एक नागरिक की पहल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. महादेवपुरा इलाके में एक व्यक्ति ने गलत दिशा से आने वाले वाहनों का विरोध किया और उन्हें सड़क नियमों का पालन करने की अपील की. भीड़भाड़ वाली सर्विस लेन में लगातार लगने वाले जाम से परेशान होकर उन्होंने खुद आगे बढ़कर लोगों को रोकने का फैसला किया. उनके इस कदम की कई यूजर्स ने सराहना की है.
गलत दिशा में चलने वालों के खिलाफ उठाई आवाज
जानकारी के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब व्यक्ति सुबह काम पर जा रहा था. महादेवपुरा के पास सर्विस रोड पर कई गाड़ियां गलत दिशा से आ रहे थे. उनका कहना था कि सड़क पर वन-वे का बोर्ड लगा होने के बावजूद कई लोग नियमों की अनदेखी कर रहे थे, जिससे रोजाना जाम की समस्या बढ़ रही थी.
ऑटो चालक से नियमों पर हुई बहस
नागरिक ने बताया कि जब एक ऑटो चालक ने रास्ते को वन-वे मानने से इनकार किया तो उन्होंने उसे बोर्ड दिखाया. उन्होंने कहा कि अगर बोर्ड नहीं है तो वह जुर्माना देने को तैयार हैं, लेकिन अगर बोर्ड मौजूद है तो चालक को अपनी गलती स्वीकार करनी होगी. इसके बाद चालक ने माफी मांग ली.
Also Read
- पति ने फांसी लगाकर दे दी जान, मौत की खबर सुनते ही गर्भवती पत्नी ने भी उठाया खौफनाक कदम; जानें पूरा मामला
- पहले किया था इनकार.. फिर लागू की पीरियड लीव, कर्मचारियों की खुशी देख भावुक हुए संस्थापक; स्टार्टअप की नई नीति बनी चर्चा का विषय
- 'पहले लाठीचार्ज झेलिए, फिर दूंगा इस्तीफा', कर्नाटक के गृहमंत्री प्रियंक खड़गे के बयान से मचा सियासी तूफान
नियम तोड़ने वालों के वीडियो किए रिकॉर्ड
इस नागरिक ने गलत दिशा में वाहन चलाने और फुटपाथ का इस्तेमाल करने वाले कुछ लोगों के वीडियो भी बनाए हैं. उनका कहना है कि इन वीडियो को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के सामने रखा जाएगा. उनका उद्देश्य सड़क पर नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.
सोशल मीडिया पर मिली जमकर तारीफ
पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस व्यक्ति के प्रयास की प्रशंसा की. यूजर्स ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों को जागरूक होना जरूरी है. कई लोगों ने माना कि गलत दिशा में वाहन चलाने की आदत से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ता है और ऐसे मामलों में सख्ती होनी चाहिए.
नागरिक जिम्मेदारी का दिया संदेश
इस घटना ने एक बार फिर सड़क नियमों और नागरिक जिम्मेदारी की चर्चा शुरू कर दी है. हालांकि कुछ लोगों ने ऐसे मामलों में सावधानी बरतने की सलाह भी दी. सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि नियमों का पालन केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है.