सौतेले पिता की हत्या, नशे में बीवी पर किया हमला; बेटे ने मार डाला

बेंगलुरु के शिवपुरा इलाके में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी. आरोपी उदय कुमार ने नशे में मां पर हमला करने की कोशिश कर रहे सौतेले पिता श्रीधर पर मोटरसाइकिल के शॉक एब्जॉर्बर से हमला किया.

Pinterest
Shilpa Srivastava

शिवपुरा: बेंगलुरु के शिवपुरा इलाके में एक 23 वर्षीय युवक ने अपने सौतेले पिता की हत्या कर दी. आरोपी उदय कुमार ने नशे में मां पर हमला करने की कोशिश कर रहे सौतेले पिता श्रीधर पर मोटरसाइकिल के शॉक एब्जॉर्बर से हमला किया. पुलिस ने उदय को गिरफ्तार कर लिया है.

श्रीधर ने उदय की मां दीना से करीब 22 साल पहले शादी की थी. दीना अपने पहले पति से अलग हो चुकी थीं. उदय अपनी मां के साथ श्रीधर और उनके दो बच्चों दर्शन व कंचन के साथ रहता था. श्रीधर पत्रकार था और शराब पीने की आदत थी. नशे में वे घर में अक्सर झगड़ा करते और पत्नी पर हमला भी करते थे.

श्रीधर ने की थी दीना पर हमला करने की कोशिश:

मंगलवार रात विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया. श्रीधर ने कथित तौर पर कैंची उठाई और दीना पर हमला करने की कोशिश की. उदय बीच में कूद पड़े और मोटरसाइकिल के शॉक एब्जॉर्बर से श्रीधर पर तीन बार वार किए. श्रीधर गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें बीजीएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.  


पुलिस कर रही कार्रवाई:

पुलिस ने उदय को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. श्रीधर का शव पोस्टमॉर्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया गया है. मदनायकनहल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है, मौके का निरीक्षण किया है और जांच जारी रखी हुई है.