West Bengal Assembly Election 2026 US Israel Iran War

बेंगलुरु में तेज रफ्तार बुलेट चला रहे राइडर ने HDFC बैंक की महिलाकर्मी को उड़ाया, वीडियो में देखें मौत का रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

बेंगलुरु के राजाजीनगर में एचडीएफसी बैंक की कर्मचारी योगेश्वरी की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई. वहीं दिल्ली के द्वारका में नाबालिग द्वारा चलाई जा रही एसयूवी की टक्कर से 23 वर्षीय युवक की जान चली गई.

Social media
Babli Rautela

बेंगलुरु के राजाजीनगर इलाके में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 26 साल के योगेश्वरी की मौत हो गई. हादसा दोपहर करीब 12 बजकर 45 मिनट पर एचडीएफसी होम लोन कार्यालय के सामने हुआ. योगेश्वरी बैंक में कार्यरत थीं और लंच लेने के लिए बाहर निकली थीं, तभी बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. टक्कर के बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके.

आरोपी बाइकर भी घायल

पुलिस के अनुसार हादसे के बाद आरोपी कुछ समय के लिए मौके से चला गया था. बाद में जानकारी मिली कि वह खुद भी घायल हुआ है और पास के अस्पताल में भर्ती है. फिलहाल उसका इलाज जारी है. पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इससे पहले दिल्ली के द्वारका इलाके में भी एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई थी. लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास 3 फरवरी को सुबह करीब 11 बजकर 57 मिनट पर एक एसयूवी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक जब टीम मौके पर पहुंची तो तीन क्षतिग्रस्त वाहन मिले. एक स्कॉर्पियो एसयूवी, एक डिजायर कार और एक मोटरसाइकिल. मोटरसाइकिल सवार युवक मृत पाया गया जबकि एक टैक्सी चालक घायल हुआ जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

नाबालिग चालक को जुवेनाइल बोर्ड के सामने किया पेश

जांच में सामने आया कि स्कॉर्पियो एक 17 वर्षीय किशोर चला रहा था जिसके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. नाबालिग होने के कारण उसे हिरासत में लेकर Juvenile Justice Board के समक्ष पेश किया गया. बाद में उसे बोर्ड परीक्षा देने के लिए अंतरिम जमानत दी गई. उसके पिता को भी मामले में गिरफ्तार किया गया था. दोनों मामलों में पुलिस ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. वाहनों को जब्त कर दस्तावेजों की जांच की जा रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.