मुंबई: सलमान खान के पिता और मशहूर लेखक सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. 90 वर्षीय दिग्गज पटकथा लेखक की तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार सुबह उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया. खबर मिलते ही सलमान खान सहित पूरा परिवार तुरंत अस्पताल पहुंच गया. सलीम खान को आईसीयू में रखा गया है और वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं. डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने सर्जरी कराई है और उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वे निगरानी में हैं.
अस्पताल की ओर से बुधवार सुबह 11 बजे आधिकारिक स्वास्थ्य अपडेट जारी किया जाएगा. सलमान खान अस्पताल से निकलते समय काफी चिंतित नजर आए. उनके अलावा सलमा खान, हेलेन, अरबाज खान, अलवीरा अग्निहोत्री, अयान अग्निहोत्री, अरहान खान, शूरा खान जैसे परिवारजन लगातार अस्पताल पहुंचे. फिल्म इंडस्ट्री से भी कई नाम जैसे जावेद अख्तर और संजय दत्त ने उन्हें देखने के लिए विजिट किया. फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं.
इस बीच सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक बेहद भावुक नोट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर उनका दिल बैठ गया. सोमी ने बताया कि दुनिया के लिए सलीम खान एक लेजेंडरी लेखक हैं, जिन्होंने 'शोले' जैसी मास्टरपीस बनाई और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को शेप दिया. लेकिन उनके लिए सलीम खान एक पिता समान थे.
सोमी ने लिखा- 'उनके घर में रहते हुए मुझे बेटी की तरह ट्रीट किया जाता था. मैं परिवार की टेबल पर शामिल होती थी, गहरी बातचीत होती थी जहां सभी धर्मों का सम्मान किया जाता था. उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान किसी डॉक्ट्रिन से बड़ा है और स्टोरीटेलिंग में ड्रामा के नीचे सच्चाई होनी चाहिए. उनकी प्रतिभा ने सिनेमा का इतिहास बनाया, उनकी इंसानियत ने लोगों को बनाया. उनके मजबूती और रिकवरी की दुआ कर रही हूं. वे मेरे लिए शब्दों से ज्यादा मायने रखते हैं.'
सोमी अली ने सलीम खान को 'फादर फिगर' बताते हुए उन्हें बहुत प्यार और सम्मान दिया. यह नोट फैंस के दिल को छू गया है. सलीम खान 'सलिम-जावेद' जोड़ी के रूप में बॉलीवुड में अमर हैं, जिन्होंने 'जंजीर', 'दीवार', 'शोले' जैसी क्लासिक फिल्में दीं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री और फैंस सलीम खान के जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं.