सुप्रीम कोर्ट से ED को तगड़ा झटका, सीएम हेमंत सोरेन के मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ समन की कथित अवमानना के मामले में चल रही क्रिमिनल कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही ED को नोटिस जारी किया है.
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को से राहत दी है. ED अब उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर सकता. CJI सूर्यकांत की बेंच ने झारखंड के CM हेमंत सोरेन के खिलाफ ED की कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है. सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट यानी ED को फटकार लगाई. CJI सूर्यकांत ने सलाह दी कि जांच एजेंसी को अपना ध्यान और एनर्जी उन मामलों पर लगाना चाहिए जिनसे नतीजे मिलें.
असल में हेमंत सोरेन के खिलाफ झारखंड में एक जमीन घोटाले से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग का मामला है. हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की थी. झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की पिटीशन खारिज कर दी थी. इसके बाद हेमंत सोरेन ने उस ऑर्डर को सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज किया. बुधवार को सुनवाई के बाद ED ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी.
CJI ने ED को क्यों लगाई फटकार?
सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने ED को बताया कि उन्होंने अखबारों में पढ़ा है कि एजेंसी ने बड़ी संख्या में 'बल्क कंप्लेंट्स' फाइल की हैं. CJI सूर्यकांत ने एजेंसी को सलाह दी कि वह अपना ध्यान और एनर्जी उन कंप्लेंट्स पर लगाए जिनसे पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकें.
चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और विपुल एम. पंचोली की बेंच ने हेमंत सोरेन की केस रद्द करने की पिटीशन पर एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट को नोटिस जारी किया. सुप्रीम कोर्ट में हेमंत सोरेन ने ED द्वारा उन्हें बार-बार समन जारी किए जाने को भी चैलेंज किया.
क्या है पूरा मामला?
हेमंत सोरेन ने हाल ही में झारखंड हाई कोर्ट के उस फैसले को चैलेंज किया है जिसमें उनके खिलाफ केस रद्द करने से मना कर दिया गया था. 15 जनवरी को झारखंड हाई कोर्ट ने ED द्वारा फाइल किए गए एक कंप्लेंट केस में सोरेन के खिलाफ स्पेशल MP-MLA कोर्ट द्वारा लिए गए कॉग्निजेंस को रद्द करने से मना कर दिया था.
जिससे हेमंत सोरेन को झटका लगा था. ED ने हेमंत सोरेन के खिलाफ एक लैंड स्कैम में कथित तौर पर शामिल होने के संबंध में जारी समन के बावजूद पेश न होने पर कंप्लेंट केस फाइल किया था.