झारखंड में मकर संक्रांति पर शीतलहर का झटका, बढ़ जाएगी ठंड

Jharkhand Weather: झारखंड में कड़ाके की ठंड जारी है. रांची समेत अन्य जिलों में हल्के बादल छाए रहे और शीतलहर का असर दिखा. हिमालय में बर्फबारी के कारण ठंड बढ़ी है. न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री और अधिकतम 25-28 डिग्री रहने की संभावना है. धूप न निकलने से ठंड का असर बना रहेगा. अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा.

Shilpa Srivastava

Jharkhand Weather: पिछले 24 घंटों में झारखंड की राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बेहद ठंडा रहा. दिनभर हल्के बादल छाए रहे, और कमजोर धूप के कारण लोगों को शिमला जैसी ठंड का एक्सपीरियंस हुआ. शाम होते ही तेज शीतलहर ने ठंड को और बढ़ा दिया. राज्य के अन्य जिलों में भी कुछ ऐसा ही मौसम देखा गया. ठंड इतनी ज्यादा थी कि दोपहर 2 बजे तक रांची की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा.

रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, हिमालय में भारी बर्फबारी हो रही है, जिसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ रहा है. इस कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है. आने वाले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, यानी ठंड का यही हाल रहेगा. लोगों को ठंड से बचने के लिए खास ध्यान देने की जरूरत है.

आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के लगभग सभी जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है. दिन के समय भी तेज ठंड महसूस होगी क्योंकि धूप नहीं निकलेगी. शाम के समय शीतलहर का असर और बढ़ सकता है. न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री के बीच रह सकता है.

जिलों का संभावित तापमान: 

  • देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज: अधिकतम तापमान 26 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री.

  • कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू: अधिकतम 26 डिग्री, न्यूनतम 9 डिग्री.

  • बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला: अधिकतम 25 डिग्री, न्यूनतम 7 डिग्री.

  • पूर्वी-पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां और सिमडेगा: अधिकतम 28 डिग्री, न्यूनतम 10 डिग्री.

इस ठंड के मौसम में खासकर सुबह और शाम के समय गर्म कपड़े पहनें और ठंड से बचने के लिए गर्म चीजों का सेवन करें.