झारखंड में 5 हजार लोगों को मिलेगी नौकरी, कोल्हान को मिलेगा 8 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने एक बार फिर अपने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने का बड़ा कदम उठाया है. इस फैसले के तहत कई कंपनियों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.

Shilpa Srivastava

Jharkhand News: झारखंड सरकार ने एक बार फिर अपने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने का बड़ा कदम उठाया है. इस फैसले के तहत कई कंपनियों के साथ एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग) पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इन एमओयू के तहत, कोल्हान क्षेत्र में इंडस्ट्री लगाने के लिए कंपनियों ने अपनी सहमति जताई है. इन कंपनियों ने कोल्हान में कुल 8000 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला लिया है.

इस निवेश से लगभग 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिल सकता है. उदाहरण के तौर पर, वोल्टास रेल प्राइवेट लिमिटेड ने पूर्वी सिंहभूम जिले में 205 एकड़ जमीन की मांग की है, जहां वह रेलवे के डिब्बे असेंबल करना चाहती है. इसके अलावा, फेब्रिकेशन, कास्टिंग, स्टील और एल्यूमीनियम के भी प्लांट लगाने की योजना है.

वोल्टास लगभग 3967 करोड़ रुपये निवेश करने वाली है, जिससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिल सकेगा. इसी तरह, रामकृष्णा फोर्जिंग लिमिटेड ने सरायकेला-खरसावां जिले में फेब्रिकेशन प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है, जिसमें 139.58 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इससे 200 से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा.

झारखंड सरकार की इंसेंटिव पॉलिसी इंडस्ट्रियलिस्ट्स के लिए एक अच्छा ऑफर बन चुकी है. अब तक राज्य सरकार ने अलग-अलग इंडस्ट्रियल पॉलिसियों के तहत कंपनियों को 98.49 करोड़ रुपये का इंसेंटिव दिया जाएगा. उद्योग विभाग के सचिव जितेंद्र सिंह ने बताया कि इस पॉलिसी के तहत कई सुविधाएं दी जा रही हैं, जो उद्योग लगाने के लिए पूंजीपतियों को आकर्षित कर रही हैं.

इन लाभों के चलते झारखंड में इंडस्ट्रियल्स का विकास तेजी से हो रहा है और राज्य सरकार इंडस्ट्रियल के लिए और भी ज्यादा सुविधाएं देने का प्रयास कर रही है, जिससे राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.