West Bengal Assembly Election 2026 Assembly Election 2026

झारखंड के कोडरमा में दर्दनाक हादसाः आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

झारखंड के कोडरमा जिले के नंदूडीह गांव में तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से मां, बेटे और बुआ की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है.

Google
Dhiraj Kumar Dhillon

झारखंड के कोडरमा जिले में बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है. जिले के सतगावां क्षेत्र अंतर्गत टेहरो पंचायत के नंदूडीह गांव में शुक्रवार देर रात भारी बारिश हुई. तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में मां, बेटा और बुआ शामिल हैं. घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई. रात में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और प‌रिवार को संभालने का प्रयास किया.

सोते समय झुलसे

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के मुताबिक नंदूडीह गांव में प्रदीप यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं. घर में उनकी पत्नी 42 वर्षीय सरस्वती देवी, पुत्र 12 वर्षीय अंकित कुमार और बुआ 60 वर्षीय मुन्द्रिका देवी सो रही थी. इसी दौरान भारी बारिश के बीच भीषण वज्रपात हुआ और तीनों गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय लोगों के मुताबिक तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. ग्रामीणों के मुताबिक आधी रात को हुआ वज्रपात इतना तेज था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला. 

गांव में पसरा मातम

शनिवार की सुबह घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और जनप्रि मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने पीड़ित परिवार कां सांत्वना दी. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर के बाद पूरी टेहरो पंचायत क्षेत्र में कोहराम मच गया है. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा भेज दिया है. वहीं प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है.