बोकारों में हाथियों के झुंड ने मचाया 'तांडव'! एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
झारखंड के बोकारो जिला में हाथियों का आतंक दिखा. गुरुवार को हाथियों के एक झुंड ने एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया.
रांची: झारखंड में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है. एक बार फिर हाथियों के झुंड ने लोगों को निशाना बनाया है. गुरुवार को बोकारो जिला में एक ही परिवार के तीन लोगों को हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया. यह घटना महुआडांड थाना के बरकीपुत्रू का बताया जा रहा है.
इस मामलेकी जानकारी देते हुए अधिकारी ने बताया कि हाथियों का पूरे झुंड ने धान के लिए एक घर पर कूद पड़ा. जिससे बाहर का हिस्सा भी टूट गया. उस घर में रह रहे लोग जब भागने की कोशिश करने लगे तब हाथियों ने उन्हें कुचल दिया.
हाथियों के साथ-साथ गांव वालों का भी ख्याल
घटना को करीब से देखने वाले आसपास के लोगों ने बताया कि हाथियों का पूरा झुंड कई दिनों से इस इलाके में घूम रहा है. झुंड में एक दो नहीं बल्कि 18 से 20 हाथी हैं. जो घूम-घूम कर लोगों को निशाना बना रहे हैं. हाथियों के बढ़ते आतंक को देखते हुए झारखंड जिले के पांच गांवों को अलर्ट मोड पर रहा गया है. इसके अलावा कई इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दिए गए हैं. जिससे की हाथियों के झुंड भीड़ देखकर अनियंत्रित ना हों और वह शांति से अपने रास्ते से निकल सके. वहीं हाथियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गांव में हथियार रखने पर प्रतिबंध लगाया गया है. हालांकि एक साल में हाथियों ने राज्य में लगभग 30 लोगों को निशाना बनाया है.
ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम का हो रहा निर्माण
हाथियों की सुरक्षा के लिए ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम का भी निर्माण किया जा रहा है. इसके मदद से हाथियों के एक-एक मूवमेंट पर नजर रखा जाएगा और उनकी सुरक्षा के साथ-साथ गांव वालों को भी सतर्क किया जाएगा. रेल मंत्री ने पूरे देश में हाथियों की सुरक्षा को देखते हुए दो सौ अंडरपास के निर्माण को मंजूरी दी है. क्योंकि देश में ऐसे भी कई मामले सामने आए थे जिसमें रेल से धक्का लगने की वजह से कई हाथियों की मौत हो गई थी. इसके साथ-साथ लोगों को यात्रा करने में भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. इससे बचने के लिए यह तरीका निकाला गया है.
और पढ़ें
- 'बॉर्डर 2' के तूफान से बच पाएगी रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3', जानें बुधवार को कैसा रहा फिल्म का हाल?
- हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों को झटका! अब 58 की उम्र में ही होगा रिटायरमेंट, इन्हें मिलेगी 60 साल तक की नौकरी
- Happy Birthday Arshdeep Singh: टी20I में 100 विकेट लेकर इतिहास रचने वाले अर्शदीप सिंह के संघर्ष के बारे में आप कितना जानते हैं?