नवरात्रि पर किसानों के लिए बड़ा तोहफा, गेहूं के बीज पर सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, जानें क्या है नई कीमत
Wheat Seeds Subsidy: हरियाणा सरकार ने किसानों की मदद के लिए गेहूं के बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,075 प्रति क्विंटल कर दिया है. इस साल बीज की कीमत ₹3,000 प्रति क्विंटल होगी, जो पिछले साल ₹2,875 थी. बढ़ोतरी MSP और बीज उत्पादकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन देने के कारण हुई है.
Haryana Wheat Seeds: हरियाणा सरकार ने किसानों की कठिनाइयों को कम करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है . अब राज्य सरकार ने प्रमाणित गेहूं के बीज पर दी जाने वाली सब्सिडी को बढ़ा दिया है . पिछले साल जहां यह सब्सिडी 1000/- रुपये प्रति क्विंटल थी , वहीं अब इसे 1075/- रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है . यह फैसला आगामी बुवाई सत्र के लिए किया गया है , ताकि किसानों को अधिक राहत मिल सके .
हरियाणा सरकार के मुताबिक , इस साल प्रमाणित गेहूं के बीज की बिक्री 3000/- रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जाएगी , जो पिछले साल 2875/- रुपये प्रति क्विंटल था . इस बढ़ोतरी का कारण गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP में 150/- रुपये की वृद्धि और बीज उत्पादन करने वाले किसानों को 50/- रुपये अतिरिक्त प्रोत्साहन के रूप में दिया गया है . इस बढ़ी हुई कीमत के बावजूद , सरकार ने किसानों के लिए सब्सिडी बढ़ा दी है , ताकि उन्हें अतिरिक्त बोझ का सामना न करना पड़े .
किसानों के लिए राहत
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से किसानों का बोझ कम होगा और वे समय पर बुवाई कर सकेंगे . इसके अलावा , उच्च गुणवत्ता वाले प्रमाणित बीजों के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा , जिससे कृषि उत्पादन में सुधार होगा और किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी . सरकार का यह कदम राज्य में कृषि उत्पादकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है .
Also Read
- तुम 200 रन बनाकर भी हारते... शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम पर खोला मोर्चा, टीम को टीवी पर लताड़ा
- Maa Shailputri Vrat Katha: शारदीय नवरात्रि के पहले दिन पढ़ें मां शैलपुत्री ये व्रत कथा, हर काम में मिलेगी सफलता, जानें पूजा विधि
- गर्लफ्रेंड को रोम अकेले छोड़ US भागा बॉयफ्रेंड, वीडियो शेयर कर लड़की ने बयां किया अपना दर्द
हरियाणा में गेहूं की खेती और सरकारी वितरण
हरियाणा में हर साल लगभग 60 से 62 लाख एकड़ में गेहूं की खेती की जाती है . हर साल लगभग 12 से 14 लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं के बीज बिकते हैं , जिनमें से लगभग 5.5 लाख क्विंटल बीज सरकारी एजेंसियों के माध्यम से वितरित किए जाते हैं , जबकि बाकी बीज निजी उत्पादकों से आते हैं . सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसानों के कल्याण के लिए निरंतर योजनाएं और सब्सिडी लागू करती रहेगी , ताकि राज्य देश के खाद्यान्न भंडार को मजबूत करने में अग्रणी बना रहे .