फोटो की डिमांड पर भड़की हरियाणवी डांसर, कर दी गालियों की बौछार; वायरल वीडियो में देखें पूरा बवाल
ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह कुछ लोगों के साथ बहस और गाली गलौज करती नजर आ रही हैं. दावा किया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत फोटो खिंचवाने की मांग को लेकर हुई थी.
ग्रेटर नोएडा से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी का एक कथित वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ लोगों के साथ तीखी बहस करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग अपनी अलग अलग राय रख रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार यह मामला ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र की कमर्शियल बेल्ट का बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ वहां पहुंची थीं. इसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने की इच्छा जताई.
दावा किया जा रहा है कि इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई. वायरल वीडियो में डिंपल चौधरी कुछ लोगों के साथ बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया. बाद में यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया गया, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया. वीडियो सामने आने के बाद हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि सार्वजनिक जगहों पर संयम बनाए रखना जरूरी है, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की सच्चाई सामने आने का इंतजार करने की बात कह रहे हैं.
Also Read
मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया. हालांकि किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई. इसी वजह से मामले में कोई औपचारिक कार्रवाई नहीं की गई. फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर पुलिस की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वीडियो वायरल होने के बाद विवाद में शामिल दूसरे पक्ष की ओर से भी सफाई दी गई है. उनका कहना है कि उन्होंने केवल फोटो खिंचवाने का अनुरोध किया था और किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं किया. वहीं सोशल Media पर डिंपल चौधरी को लेकर भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ लोग उनके समर्थन में दिखाई दे रहे हैं तो कुछ लोग उनके व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं.