Haryana Weather: हरियाणा में अभी और तेवर दिखाएगा मानसून, इस तारीख को होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट
हरियाणा में मानसून का जोर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. आज यानी 6 अगस्त को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि कल 7 अगस्त को बारिश में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन 8 और 9 अगस्त को एक बार फिर झमाझम बारिश होने के आसार हैं.
Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून का जोर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. आज यानी 6 अगस्त को भी कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि कल 7 अगस्त को बारिश में थोड़ी कमी देखी जा सकती है, लेकिन 8 और 9 अगस्त को एक बार फिर झमाझम बारिश होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
हरियाणा में अभी और तेवर दिखाएगा मानसून
इस साल हरियाणा में मानसून ने अपने खूब तेवर दिखाए है. भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 5 अगस्त तक राज्य में सामान्य से 21 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है. जहां इस अवधि में 233 मिलीमीटर बारिश होने की उम्मीद थी, वहीं अब तक 281 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है. इस अतिरिक्त बारिश ने खेती-किसानी के लिए तो राहत दी है, लेकिन कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात भी पैदा हो रहे हैं.
Also Read
- Viral Video: गुरुग्राम में रीलबाजों का आतंक, बिजी रोड पर 22 गाड़ियों के काफिला के साथ रील बनकर किया ट्रैफिक जाम, वीडियो में देखें तमाशा
- बर्थडे मनाने के लिए राम रहीम को मिली पैरोल! 40 दिन के लिए फिर से जेल से बाहर आएगा बलात्कार का दोषी
- प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने पति की गला घोंटकर की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, यूट्यूब से सीखी थी शव को ठिकाने लगाने की तरकीब
इस जिलों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के कई जिले जैसे करनाल, कुरुक्षेत्र, हिसार, रोहतक और फरीदाबाद में आज बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपनी फसलों को पानी के नुकसान से बचाने के लिए उचित कदम उठाएं. साथ ही शहरवासियों को जलभराव से बचने के लिए तैयार रहना चाहिए.
IMD का अलर्ट
8 और 9 अगस्त को मानसून फिर से एक्टिव होगा, जिससे भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सावधानी बरतने और जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी है. सड़कों पर जलभराव और यातायात में रुकावट की आशंका को देखते हुए यात्रियों को भी सतर्क रहने की जरूरत है. हरियाणा में बारिश का यह दौर अगले कुछ दिनों तक लोगों को प्रभावित करेगा, इसलिए मौसम की ताजा जानकारी लेते रहें.