menu-icon
India Daily

Viral Video: गुरुग्राम में रीलबाजों का आतंक, बिजी रोड पर 22 गाड़ियों के काफिला के साथ रील बनाकर किया ट्रैफिक जाम, वीडियो में देखें तमाशा

गुरुग्राम की एक व्यस्त सड़क पर 22 गाड़ियों के काफिले ने रील शूट करने के लिए ट्रैफिक को ठप कर दिया. यह शर्मनाक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने नागरिकों के बीच रोष पैदा किया है.

garima
Edited By: Garima Singh
Viral Video: गुरुग्राम में रीलबाजों का आतंक, बिजी रोड पर 22 गाड़ियों के काफिला के साथ रील बनाकर किया ट्रैफिक जाम, वीडियो में देखें तमाशा
Courtesy: x

Gurugram Viral Video: गुरुग्राम की एक व्यस्त सड़क पर 22 गाड़ियों के काफिले ने रील शूट करने के लिए ट्रैफिक को ठप कर दिया. यह शर्मनाक घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसने न केवल नागरिकों के बीच रोष पैदा किया है, बल्कि कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी. गुरुग्राम के सेक्टर 108 के पास की यह घटना सामने आई, जहां कुछ युवकों ने 22 गाड़ियों का काफिला बनाकर सड़क को रोक दिया.

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सड़क के बीचों-बीच गाड़ियां खड़ी हैं, जिनमें से एक आलीशान एस्टन मार्टिन कार भी शामिल है. काफिले में मौजूद लोग हूटर और हॉर्न बजाते हुए रील शूट कर रहे थे, जिससे ट्रैफिक सात मिनट से अधिक समय तक रुका रहा. राहगीरों ने इस दृश्य को अपने फोन में कैद किया, और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया पर गुस्सा और प्रतिक्रियाएं

वीडियो को @leenadhankhar ने X पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस घटना को “पहियों पर अहंकार” करार दिया. उनके कैप्शन में लिखा है, "गुरुग्राम में एस्टन मार्टिन, सायरन और अराजकता का पूरा प्रदर्शन. 22 कारें. गुंडे रील बनाने के लिए सेक्टर 108 के पास एक प्रमुख सड़क को जाम कर रहे हैं. अवैध हूटर बजाए गए, 7 मिनट से अधिक समय तक यातायात बाधित रहा. निवासियों में गुस्सा. कोई फिल्म शूटिंग नहीं - पहियों पर अहंकार का एक और दिन. शुक्र है कि पुलिस ने दोषियों को बुक कर लिया है और ₹4 करोड़ की एस्टन मार्टिन सहित सभी वाहनों को जब्त कर लेगी. यदि आपकी सामग्री सार्वजनिक जीवन को बाधित करती है, तो यह रील नहीं है - यह एक अपराध है."

सोशल मीडिया पर भड़के लोग 

सोशल मीडिया पर लोगों ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने कमेंट किया, "लगता है 'जंगलराज' गुड़गांव को लालू यादव के समय की तरह चला रहे हैं. इन लोगों के पास मुफ्त की ज़मीन है जो उन्होंने गुड़गांव में रियल एस्टेट की कीमतें बढ़ने पर बेच दी थी. ये सब चापलूस हैं. इन्हें लगता है कि सड़क भी उनके बाप की जागीर है, इसी से ये हंगामा मचा रहे हैं."एक अन्य यूजर ने लिखा, "बेहतर जीवन की उम्मीद में दिल्ली से गुरुग्राम ट्रांसफर हुआ, किसी दिन एहसास हुआ कि यहां सबसे खराब स्थिति है. कोई कोविड सेंस नहीं, कोई ट्रैफिक सेंस नहीं, अनियोजित शहर, सड़कों पर कोई ट्रैफिक पुलिस नहीं, हर जगह गलत लेन में ड्राइविंग, काली थार, स्कॉर्पियो को धमकी देते देखा जा सकता है."

पुलिस की कार्रवाई 

खबरों के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की है. कार मालिकों पर भारी जुर्माना लगाया गया है, और उनकी गाड़ियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. स्थानीय निवासियों ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए मांग की है कि ऐसी गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए.