HTET Admit Card 2025: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, उससे पहले जान लें सारे नियम

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. इस दौरान, विभिन्न प्रकार की जांचें की जा सकती हैं, जिनमें मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मुख्य द्वार पर अंगूठे के निशान लेना शामिल है.

Pinterest
Reepu Kumari

HTET Admit Card 2025 Released: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड  जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में अगर आप शामिल होने वाले हैं तो बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. कृपया ध्यान दें कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी.

सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंटआउट साथ लाना अनिवार्य है. परीक्षा के दौरान केवल रंगीन प्रवेश पत्र के माध्यम से ही प्रवेश दिया जाएगा. अगर आपको एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी हो रही है तो आप यहां 01664-254305 संपर्क कर सकते हैं.

30 जुलाई 2025 (मंगलवार) के लिए परीक्षा की तारीख और समय

  • लेवल-3 (पीजीटी): दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक
  • 31 जुलाई 2025 (बुधवार)
  • लेवल-2 (टीजीटी): सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
  • लेवल-1 (पीआरटी): दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

यह परीक्षा राज्य भर के 673 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जहाँ 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है. परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को अपने प्रवेश पत्र का रंगीन प्रिंट और उस पर एक स्पष्ट फोटो लाना अनिवार्य होगा. किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या फोटो अस्पष्ट होने पर अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा.

परीक्षा से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें

कई बार अभ्यर्थी ये गलती करते हैं कि परीक्षा से कुछ देर पहले केंद्र पर पहुंचते हैं ऐसे में उन्हें कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है. इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें. इस दौरान, विभिन्न प्रकार की जांचें की जा सकती हैं, जिनमें मेटल डिटेक्टर से तलाशी, बायोमेट्रिक सत्यापन और मुख्य द्वार पर अंगूठे के निशान लेना शामिल है.