हरियाणा सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा, अब शगुन योजना के तहत बेटियों की शादी पर दिए जाएंगे ढाई लाख रुपये

हरियाणा पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर आई है. राज्य पुलिस विभाग ने 'शगुन योजना' शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी.

x
Antima Pal

चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए अच्छी खबर आई है. राज्य पुलिस विभाग ने 'शगुन योजना' शुरू करने का फैसला किया है, जिसके तहत पुलिसकर्मियों की बेटी की शादी के लिए 2.5 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. यह राशि हरियाणा पुलिस कल्याण कोष से प्रदान की जाएगी. बाद में इस मदद को बढ़ाकर 5 लाख रुपये तक करने की योजना भी बनाई गई है.

हरियाणा सरकार का पुलिसकर्मियों को तोहफा

यह घोषणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने शनिवार को पंचकूला में आयोजित पहली बी-लेवल कल्याण गोष्ठी में की. बैठक में उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों का कल्याण विभाग की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. शगुन योजना के अलावा हॉस्टल गिफ्ट योजना, पुलिस लाइनों में बैंक्वेट हॉल और कम्युनिटी हॉल की सुविधाएं, साथ ही आवास संबंधी योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है. ये सभी कदम पुलिस परिवारों को मजबूती देने और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए उठाए जा रहे हैं.

अब शगुन योजना के तहत बेटियों की शादी पर दिए जाएंगे ढाई लाख रुपये

डीजीपी अजय सिंघल ने बैठक में बताया कि ट्रांसफर पॉलिसी में मानवीय पहलू को ध्यान में रखते हुए लचीलापन लाया गया है. समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने के लिए खुद मॉनिटरिंग की जा रही है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. पुलिसकर्मियों के नियमित स्वास्थ्य जांच कराए जा रहे हैं और हर जिले में जिम की व्यवस्था की गई है. साल 2025 में 17,985 पुलिसकर्मियों की स्वास्थ्य जांच पूरी की गई. मानसिक स्वास्थ्य को लेकर भी मनोरोग विशेषज्ञों के साथ बैठकें हो रही हैं.

शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों के लिए रखा गया मौन

बैठक की शुरुआत में पिछले एक महीने में शहीद हुए दो पुलिसकर्मियों - इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद और पीएसआई रवि को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. इस गोष्ठी में हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो के प्रमुख नवदीप सिंह विर्क, एडीजी ह्यूमन राइट्स एंड लिटिगेशन कला रामचंद्रन और कई पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे. 

1 अप्रैल से लागू होगी शगुन योजना

शगुन योजना 1 अप्रैल से लागू होगी. यह पुलिसकर्मियों को बेटी की शादी जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर आर्थिक बोझ से राहत देगी. विभाग का मानना है कि ऐसी योजनाओं से कर्मचारी निश्चिंत होकर ड्यूटी पर ध्यान दे सकेंगे. पुलिस परिवारों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा पर भी लगातार काम हो रहा है. यह कदम हरियाणा पुलिस को और मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक प्रयास है. पुलिसकर्मी जो दिन-रात समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं, उनके परिवारों को ऐसी मदद मिलना बहुत बड़ी बात है. उम्मीद है कि यह योजना जल्द ही प्रभावी रूप से लागू होगी और हजारों परिवारों को फायदा पहुंचाएगी.